आजमगढ़ : पुलिस ने अपह्रत किशोरी को 24 घण्टे के अन्दर किया बरामद

थाना जीयनपुर
पुलिस ने अपह्रत किशोरी को 24 घण्टे के अन्दर किया बरामद
पूर्व की घटना–
दिनांक 29.05.2024 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि दिनांक 28.05.2024 की दोपहर 12.00 बजे वादिनी की पुत्री बिना किसी से बताये कही चली गयी है जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 248/2024 धारा 363 भादवि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 सुभाष तिवारी द्वारा सम्पादित की जा रही है।
बरामदगी का विवरण–
दिनांक- 29/05/2024 को उ0नि0 सुभाष तिवारी मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अपहृता को वादिनी मुकदमा की निशानदेही पर उसके ननिहाल ग्राम ठाकुरगांव थाना दोहरीघाट जनपद मऊ से बरामद किया गया। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
पंजीकृत अभियोग- 1. मु0अ0स0 248/2024 धारा 363 भादवि थाना जीयनपुर आजमगढ़
बरामदगी करने वाली टीम- उ0नि0 सुभाष तिवारी, का0 सत्येन्द्र सिंह, म0का0 ममता सिंह थाना जीयनपुर आजमगढ़।