थाना- जहानागंज
दुष्कर्म का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व का विवरण-
दिनांक 30.05.2024 को वादिनी मुकदमा थाना जहानागंज आजमगढ़ ने थाना जहानागंज पर लिखित तहरीर दी कि विपक्षी रविन्दर द्वारा वादिनी मुकदमा की लड़की को घर पर काम करने के बहाने बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा उसके साथ छेड़खानी कर रहा है । जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु.अ.स. 263/2024 धारा 376/354 भादवि बनाम रविन्दर पंजीकृत कर विवेचना निरीक्षक अपराध सुरेन्द्र कुमार दूबे द्वारा सम्पादित की जा रही है।
गिरफ्तारी का विवरण-
आज दिनांक 31.05.2024 को अपराध निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार दूबे मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संम्बन्धित अभि0 रविन्दर उर्फ नरेन्द्र कुमार पुत्र राजेन्द्र राम निवासी बबुरा व्यौहारडीह थाना जहानागंज आजमगढ़ को मन्दे तिराहा के पास से समय 10.45 बजे गिरफ्तार किया गया । बाद आवश्यक कार्यवाही मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है ।
पंजीकृत अभियोग- मु.अ.स. 263/2024 धारा 376/354 भादवि थाना जहानागंज आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त- रविन्दर उर्फ नरेन्द्र कुमार पुत्र राजेन्द्र राम निवासी बबुरा व्यौहारडीह थाना जहानागंज आजमगढ़ उम्र 28 वर्ष
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- अपराध निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार दूबे मय हमराह थाना जहानागंज आजमगढ़ ।





