थाना देवगांव
जेवरात चोरी करने वाली महिला गिरफ्तार
पूर्व की घटना का विवरण-
दिनांक 24.05.2024 को आवेदिका सोना पत्नी तिलकू सरोज निवासी मसीरपुर थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ ने थना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी कि दिनांक 22.05.2024 को वादिनी के झोले में रखा एक झुमका, एक अंगूठी, एक नथुनी, कान का एक सहारा आटो में ही अगल- बगल बैठी अज्ञात बुरकाधारी महिलाओ द्वारा झोला नीचे से काटकर चुरा लिया गया, के संबंध मे थाना देवगांव पर मु0अ0सं0 200/2024 धारा 379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 अजीत कुमार चौधरी चौकी प्रभारी लालगंज थाना देवगांव आजमगढ़ द्वारा संपादित किया जा रहा है।
गिरफ्तारी का विवरण-
दिनांक 31.05.2024 को उ0नि0 अजीत कुमार चौधरी मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित 01 अभियुक्ता सीमा पत्नी राजन निवासी मित्तोपुर थाना जहानागंज आजमगढ़ उम्र 28 वर्ष को बेसो नदी पुलिया बहद ग्राम मिर्जाआदमपुर से करीब 08.30 बजे मय चोरी का सामान बेचने से मिले 5000 रूपये के साथ हिरासत पुलिस में लिया गया।
पंजीकृत अभियोग का विवरण- मु0अ0सं0 200/2024 धारा 379 भादवि थाना देवगाव जनपद आजमगढ
गिरफ्तार अभियुक्ता- सीमा पत्नी राजन निवासी मित्तोपुर थाना जहानागंज आजमगढ़
बरामदगी का विवरण- 5000 रूपये नगद
आपराधिक इतिहास-
क्र.सं. मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद
1 149/2023 21/8 NDPS Act मुबारकपुर आजमगढ़
2 200/2024 379/411 भादवि देवगांव आजमगढ़
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली टीम-
1. उ0नि0 अजीत कुमार चौधरी चौकी प्रभारी लालगंज, का0 सूर्यकान्त तिवारी, म0आ0 बिन्नी यादव थाना देवगांव आजमगढ़





