थाना- रौनापार
हत्या के प्रयास में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण –
वादिनी इन्तलेश पुत्री रामहंस पटेल ग्राम रसुलपुर थाना रौनापार जनपद आजमगढ ने थाना रौनापार पर लिखित तहरीर दिया कि पैत्रिक जमीन के विवाद को लेकर प्रतिवादी रामहंस पटेल द्वारा खुद की पुत्री इन्तलेश पटेल को जान से मारने की नियत से चाकू से हमला करना जिससे वादिनी के कन्धे के नीचे बाँए हाथ पर गम्भीर चोट आने व तथा जिसमे छोटी बहन ममता का मुख्य भूमिका होने के सम्बन्ध में थाना रौनापार पर मु0अ0सं0 232/24 धारा 307/120बी भादवि बनाम 1.रामहंस पटेल पुत्र अज्ञात 2. ममता पटेल पुत्री रामहंस पटेल निवासीगण ग्राम रसूलपुर थाना रौनापार जनपद आजमगढ के विरूद्ध पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण –
उ0नि0 उमाशंकर मय हमराह द्वारा आज दिनांक 01.06.24 को मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धितअभियुक्त रामहंस पुत्र स्व0रामजस उर्फ जस सा0 रसुलपुर नौकापुरा थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 65 वर्ष को समय 08.00 बजे अभियुक्त उपरोक्त के घर से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया।
पंजीकृत अभियोग-
1. मु0अ0सं0 232/24 धारा 307/120बी भादवि थाना रौनापार जनपद आजमगढ़।
आपराधिक इतिहास- मुकदमा उपरोक्त
गिरफ्तार अभियुक्त-
1-रामहंस पुत्र स्व0रामजस उर्फ जस सा0 रसुलपुर नौकापुरा थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 65 वर्ष
बरामदगी-
1-घटना में प्रयुक्त एक चाकू बरामद
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1. उ0नि0 उमाशंकर थाना रौनापार जनपद आजमगढ़
2. हे0का0 शैलेन्द्र यादव थाना रौनापार जनपद आजमगढ़





