गुण्डा एक्ट के अर्न्तगत जिलाबदर हुए 06 अपराधी
जनपद में पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा अपराध नियंत्रण में चलाये जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत गोवध व आपराधिक में सक्रिय अपराधियों पर गुण्डा अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी है, जिसमें जिला मजिस्ट्रेट महोदय आजमगढ़ द्वारा 06 अपराधियों को दिनांक- 29.05.2024 से 06 माह के लिए जिलाबदर किया गया है। थाना गम्भीरपुर से 02 तथा थाना देवगांव, अहरौला, निजामाबाद व तरवां से 01-01 अपराधी जिलाबदर किये गये है।
जिलाबदर हुए 06 अपराधियों का विवरण निम्नवत है-
1. सलमान अहमद पुत्र रियाज अहमद निवासी कलन्दरपुर थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ (गोवध)
2. सर्फूद्दीन उर्फ सर्फू डफाली पुत्र कमरूद्दीन निवासी कलन्दरपुर थाना गम्भीरपुर आजमगढ़ (गोवध)
3. नेहाल उर्फ मुल्लू पुत्र निसार निवासी देवगांव थाना देवगांव आजमगढ़ (गोवध)
4. सलमान उर्फ मन्नी पुत्र मोसीन उर्फ मोहसिन निवासी मौजा मेहियापार थाना अहरौला आजमगढ़ (गोवध)
5. अभिषेक उर्फ विकास पाण्डेय पुत्र शिव प्रकाश उर्फ पप्पू पाण्डेय निवासी मौजा जमीन कटघर थाना निजामाबाद आजमगढ (आपराधिक)
6. राणा यादव पुत्र कुलदीप यादव निवासी जियापुर थाना तरवां आजमगढ़ (आपराधिक)





