आजमगढ़ : मारपीट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

थाना- रानी की सराय
मारपीट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

पूर्व की घटना- दिनांक 10.06.2024 को वादी मुकदमा हरेन्द्र राजभर पुत्र सूर्यबली राजभर निवासी खैरा थाना रानी की सराय आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया था कि विपक्षी विवेक गुप्ता पुत्र गोपाल गुप्ता निवासी हरवंशपुर थाना सिधारी आजमगढ ने वादी को चाउमीन लेने की बात को लेकर को लेकर गाली गलौज करते हुए मारा-पीटा, दांत से अंगुली काटकर अलग कर दिया एवं जान से मारने की धमकी दिया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 158//2024 धारा 323/326/504/506 भादवि0 पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण- आज दिनांक 11.06.2024 को उ0नि0 तेजबीर सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त विवेक गुप्ता पुत्र गोपाल गुप्ता निवासी हरवंशपुर थाना सिधारी आजमगढ़ को सेमरहा अण्डरपास से समय करीब 08:55 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 158//2024 धारा 323/326/504/506 भादवि0 थाना रानी की सरा जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त– विवेक गुप्ता पुत्र गोपाल गुप्ता निवासी हरवंशपुर थाना सिधारी आजमगढ।
आपराधिक इतिहास- मुकदमा उपरोक्त
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- उ0नि0 तेजबीर सिंह, कां0 हृदेश गुप्ता, कां0 अमित कुमार थाना रानी की सराय जनपद आजमगढ़।