आजमगढ़ : रिजर्व पुलिस लाईन आजमगढ़ में 135 पुलिस कर्मियो को दिया गया नये कानून का प्रशिक्षण

रिजर्व पुलिस लाईन आजमगढ़ में 135 पुलिस कर्मियो को दिया गया नये कानून का प्रशिक्षण

पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 लखनऊ के निर्देश के क्रम में आज दिनांक 25.06.2024 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाईन आजमगढ़ स्थित सभागार में भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधि0 2023 के नये कानून का प्रशिक्षण अपर निदेशक अभियोजन भानू प्रताप पाण्डेय, संयुक्त निदेशक अभियोजन राम सजीवन वर्मा, श्रेष्ठ अभियोजन अधिकारी समशाद हसन, अभियोजन अधिकारी विपिन चन्द्र भाष्कर, अभियोजन अधिकारी अमन प्रसाद अमन, सहायक अभियोजन अधिकारी शैलेश पटेल व प्रभास रंजन गुप्ता व अन्य अभियोजन अधिकारियो के द्वारा पुलिस कर्मियो को दिया गया ।
➡ अपर निदेशक अभियोजन भानू प्रताप पाण्डेय व संयुक्त निदेशक अभियोजन राम सजीवन वर्मा के द्वारा भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधि0 2023 के नये कानून का प्रशिक्षण पुलिस कर्मियो को दिया गया तथा मा0 सर्वोच्च न्यायालय व मा0 उच्च न्यायालय द्वारा पारित निर्णयो व नवीनतम शासनादेशो के बारे में अवगत कराया गया ।
➡श्रेष्ठ अभियोजन अधिकारी समशाद हसन द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के सम्बन्ध में पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया।
➡ अभियोजन अधिकारी विपीनचन्द्र भास्कर के द्वारा भारतीय न्याय संहिता 2023 के नये कानून प्रशिक्षण पुलिस कर्मियो को दिया गया ।
➡ सहायक अभियोजन अधिकारी प्रभास रंजन गुप्ता के द्वारा भारतीय साक्ष्य अधि0 2023 के नये कानून का प्रशिक्षण पुलिस कर्मियो को दिया गया ।
➡ उक्त प्रशिक्षण में अभियोजन कार्यालय,पुलिस कार्यालय,पुलिस लाईन एवं जनपद के समस्त थानो से लगभग 135 पुलिस कर्मी (प्रधान लेखक, मुख्य आरक्षी व आरक्षीगण) प्रतिभाग कर प्रशिक्षण प्राप्त किये ।