थाना सिधारी
06 लाख से अधिक रूपये का गबन करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना-
दिनांक- 23.02.2024 को थाना स्थानीय पर वादी मुकदमा अजय यादव पुत्र पुत्र शोभनाथ यादव निवासी हथौड़ा थाना रामपुर जनपद गाजीपुर हाल पता शाखा प्रबन्धक भारत फाईनेन्शियल इन्क्लूजन लिमिटेड कम्पनी शाखा हुसैनगंज आजमगढ़ का प्रार्थना पत्र बाबत अभियुक्त द्वारा कम्पनी भारत फाइनेंसियल ईन्क्लूजन लिमिटेड शाखा आजमगढ़ में फील्ड अफसर के पद पर कार्यरत रहते हुए समूह की महिलाओं से वसूल की गयी धनराशि 6,11,547 रुपये का गबन करना व वापस मांगनें पर देने से इंकार करना व गाली गलौच व धमकी देने के सम्बन्ध मे प्राप्त हुआ कि प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 63/2024 धारा 409/504/506 भादवि बनाम विकास गुप्ता पुत्र अनिल कुमार गुप्ता निवासी ग्राम सिसवारा नरावय थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ के पंजीकृत किया गया । जिसकी विवेचना उ0नि0 सुरेन्द्रनाथ द्वारा सम्पादित किया जा रहा है । अभियुक्त विकास गुप्ता उपरोक्त का मुकदमा उक्त में गैर जमानतीय वारण्ट दिनांक 04.05.2024 को मा0न्यायालय श्रीमान् मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आजमगढ़ द्वारा जारी किया गया था ।
गिरफ्तारी का विवरण-
दिनांक 08.07.2024 को उ0नि0 सुरेन्द्रनाथ मय हमराह द्वारा मुकदमा उक्त में नामित अभियुक्त विकास गुप्ता पुत्र अनिल कुमार गुप्ता साकिन सिसवारा थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 25 वर्ष को नरौली तिराहे से समय 11.40 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोग/आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 63/2024 धारा 409/504/506 भादवि थाना सिधारी जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त
1-विकास गुप्ता पुत्र अनिल कुमार गुप्ता साकिन सिसवारा थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 25 वर्ष
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1.उ0नि0 सुरेन्द्रनाथ थाना सिधारी आजमगढ़
2.कां0 इन्दल कुमार थाना सिधारी आजमगढ़
Next Post





