थाना- कोतवाली
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
पूर्व की घटना/इतिहास–
वादिनी मुकदमा थाना कोतवाली, आजमगढ़ द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र कि प्रार्थिनी 25 दिसंबर 2021 को अपने सहेलियों के साथ गिरजाघर पर घूमने गयी थी, विपक्षी विशाल त्रिपाठी पुत्र स्व0 फूलचंद त्रिपाठी निवासी निजामाबाद, रोड थाना रानी की सराय आजमगढ़ द्वारा प्रार्थिनी को बहला फुसला कर 28 दिसंबर 2022 में अपने साथ घूमने लेकर चला गया और होटलो में रखा । विशाल त्रिपाठी के साथ उसका दोस्त उज्जवल भी था, दोनों ने प्रार्थिनी के साथ मेरी इच्छा के विरुद्ध जबरदस्ती शारीरिक सम्बन्ध बनाये। प्रार्थिनी परीक्षा का बहाना बनाकर अपनी माँ से बता कर गयी थी । प्रार्थिनी जब लौट कर घर आयी तो उक्त विशाल त्रिपाठी ने प्रार्थिनी को तरह तरह से प्रलोभन तथा अपने को आत्मा हत्या करने की धमकी देकर घर के सोने के जेवरात मांग लिया जब प्रार्थिनी को थोड़ी समझदारी आई तब अपने व अपने परिवार की इज्जत व सही-गलत पर विचार किया तो प्रार्थिनी उक्त विशाल त्रिपाठी से बातचीत करना मिलना जुलना सब बंद कर दिया। तो उक्त विशाल त्रिपाठी ने फ़ोन और एस0एम0एस0 पर तरह- तरह की धमकी देने लगा। और कहने लगा की मैं तुम्हारे बहन की शादी नहीं होने दूंगा । तथा बहुत सारे फोटो व वीडियो जो बनाया है प्रार्थिनी के रिश्तेदारों के मोबाइल पर भेजने की धमकी दे रहा है। एक वीडियो उक्त विशाल त्रिपाठी ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी पोस्ट कर दिया था। जिसे बाद में कहने पर उसने हटाया। प्रार्थिनी लोकलज्जा के डर से घटना के बारे में किसी से कुछ नहीं बता रही थी। जब उक्त विशाल त्रिपाठी तरह-तरह की धमकी दिया की वह घर के सामने आकर आत्महत्या कर लेगा, और रिश्तेदारों के फ़ोन पर फोटो वीडियो भेज देगा और अपनी नस काट लेगा और कई रिस्तेदारो को उसने रात के करीब 12 बजे फ़ोन भी किया और धमकी भी दी। तब प्रार्थिनी ने अपने पुरे परिवार को शुरू से अभी तक का घटनाक्रम बताया। उक्त घटना के सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार मु0अ0सं0 347/24 धारा 376 डी /506 भादवि व 5/6 पाक्सो एक्ट दिनांक 7.6.24 को पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण/घटना का अनावरण –
दिनांक 8.7.24 को प्र0नि0 शशिमौलि पाण्डेय, मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभि. उज्जवल गुप्ता उर्फ टीटू पुत्र मोहन लाल गुप्ता नि0 रानी की सराय निकट रेलवे स्टेशन थाना रानी की सराय आजमगढ़ उम्र 21 वर्ष को रानी की सराय रेलवे स्टेशन मोड़ के पास से नियमानुसार समय 9.10 बजे गिरफ्तार किया गया, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
1-उज्जवल गुप्ता उर्फ टीटू पुत्र मोहन लाल गुप्ता नि0 रानी की सराय निकट रेलवे स्टेशन थाना रानी की सराय आजमगढ़ उम्र 21 वर्ष
पंजीकृत अभियोग- 1. मु0अ0सं0 347/24 धारा 376 डी /506 भादवि व 5/6 पाक्सो एक्ट थाना कोतवालीआजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली टीम – प्र0नि0 शशिमौलि पाण्डेय, कां0 महातम गौड़,कां0 राहुल राम थाना कोतवाली आजमगढ़
थाना कोतवाली आजमगढ़





