आजमगढ़ : चोरी की 02 बाइक व अवैध असलहा व कारतूस के साथ दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

थाना सरायमीर
चोरी की 02 बाइक व अवैध असलहा व कारतूस के साथ दो शातिर अपराधी गिरफ्तार
पूर्व की घटना/ –
आवेदक कमाल अहमद पुत्र खुर्शीद अहमद ग्राम खरेवा थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ ने दिनांक 24.06.24 को प्रा0पत्र दिया कि मेरा छोटा भाई ग्राम शेरवा में रात का मैच देखने गया था पार्किग में जगह कम होने के कारण सड़क किनारे गाड़ी लाक कर मैच देखने चला गया जब वापिस आकर देखा तो गाड़ी उस जगह से गायब थी बहुत खोजने पर भी नहीं दिखाई दी घटना का समय रात बारह से एक के बीच का हैं मेरी गाड़ी का रंग काला और नंबर UP 50 BX 0483 हैं जो 2020 का माडल है। तहरीर के आधार पर मु0अ0स0 362/24 धारा 379 भादवि थाना सरायमीर आजमगढ़ पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी ।
गिरफ्तारी का विवरण –
दिनांक 07/07/2024 को प्र0नि0 यादवेन्द्र पाण्डेय मय हमराह को सूचना मिली की खानपुर गाँव की तरफ से दो मोटर साइकिल पर सवार 02 (दो) व्यक्ति जो चोरी की मोटर साइकिल लिये है, जिससे चोरी की घटना को अंजाम देने व मोटर साइकिल बेचने के लिए आज निकले है। वह खानपुर गाँव के रास्ते से आने वाले है। उन लोगो के पास नाजायज तमंचा भी है, इस सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुँचकर आने जाने वाले वाहनो का चेकिंग शुरू कर दी गयी, थोड़ी देर मे खानपुर गांव की तरफ से दो मोटर साइकिले तेजी से आती दिखाई दी। नजदीक आने पर पुलिस वालों द्वारा संदिग्ध जानकर रोकने का इशारा किया गया कि पुलिस वालो को देखकर मोटर साइकिल मोड़कर पीछे भागना चाहे कि हडबडाहट मे आपस मे दोनो मोटर साइकिल टकराकर असंतुलित होकर गिर गये व मोटरसाइकिल बन्द हो गयी कि पुलिस वाले हिकमत अमली से दोनो मोटर साइकिल सहित दो व्यक्तियो को पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्तियों से नाम पता पूछते हुए जामातलाशी लिया गया तो प्रथम मोटर साइकिल पर बैठे व्यक्ति ने अपना नाम 1. मो0 उमैर पुत्र एकलाख अहमद निवासी ग्राम पेण्डरा, थाना सरायमीर जनपद आजमगढ उम्र 23 वर्ष बताया। जिनके पास से वाहन संख्या यू0पी0 50 बी0एक्स0 0483 चेचिस न0- MBLHAW11XLHL57010 इंजन न0- HA11EVLHA4910 रंग काला सिल्वर हीरो होण्डा स्पेलेण्डर प्लस बरामद किया गया। व एक अदद तमंचा 315 बोर बरामद हुआ तथा 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ, दूसरे मोटरसाइकिल पर बैठे व्यक्ति से नाम पता पूछते हुए जामातलाशी ली गयी तो अपना नाम 2. हिमांशु यादव पुत्र शंकर यादव निवासी मंजीरपट्टी थाना सरायमीर ,जनपद- आजमगढ उम्र 19 वर्ष बताया। जिनके पास से वाहन संख्या यू0पी0 50 सी0एच0 9645 रंग काला, हीरो स्पेलेण्डर प्लस बरामद हुआ। जिसको देखा गया तो इंजन नम्बर- HA11EDNHE93076 चेचिस नम्बर- MBLHAW122NHE58072 पाया गया व एक अदद तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ।
उपरोक्त पकडे गये व्यक्तियो से अलग- अलग भागने का कारण पूछा गया तो हिचकिचाते हुए दोनो पकडे गए व्यक्तियो द्वारा गलती की मांफी मांगते हुए बताया कि साहब हम दोनो लोग मिल कर अपनी भौतिक आवश्यकताओ को पूरा करने के लिए हम लोग वाहन चोरी करते है । उन वाहनो को बेचते है। यह दोनो मो0सा0 चोरी की है। आज हम लोग फिर वाहन चोरी करने व ग्राहक मिलने पर बेचने के फिराक में निकले थे। आगे चलकर एक मो0सा0 सुरक्षित स्थान पर खड़ा करके दूसरे मो0सा0 से घटना करते कि आप लोगो ने पकड़ लिया। मो0 उमैर के पास से बरामद मोटर साइकिल के बारे में पूछने पर बता रहा हैं कि दिनांक 24.06.24 की रात शेरवा गाँव मे मैंच चल रहा था। हिमांशु कुछ दूर पर निगरानी रखे हुए था मैंने मोटर साइकिल नं0 यू0पी0 50 बी0एक्स0 0483 का लाक तोड़कर चोरी कर लिये थे। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 362/24 धारा 379 भादवि पंजीकृत हैं। हिमांशु यादव से दूसरी मो0सा0 के बारे में पूछा गया तो बता रहा हैं कि साहब दिनांक 12.06.2024 को रात्रि में ग्राम कैथीशंकरपुर, थाना देवगांव जिला आजमगढ़ में तेरहवीं का भोज चल रहा था कुछ दूर पर मो0 उमैर निगरानी कर रहा था मैंने मो0सा0 का लाक तोड़कर चुराए थे। थाना देवगांव से सम्पर्क कर मो0सा0 के सम्बन्ध में पूछने पर ज्ञात हुआ कि उक्त मो0सा0 नं0 यूपी 050 सी0एच0 9645 के सम्बन्ध में थाना देवगाँव में मु0अ0सं0 248/24 धारा 379 भादवि पंजीकृत हैं। अभियुक्तगण 1. मो0 उमैर पुत्र एकलाख अहमद निवासी ग्राम पेण्डरा, थाना सरायमीर जनपद आजमगढ का यह कार्य धारा 317(2)/317(5)/3(5) भारतीय न्याय संहिता-2023 व 3/25 शस्त्र अधि0-1959 व 2. हिमांशु यादव पुत्र शंकर यादव निवासी मंजीरपट्टी, थाना सरायमीर,जनपद आजमगढ का यह कार्य धारा 317(2)/317(5)/3(5) भारतीय न्याय संहिता-2023 व 9/25 शस्त्र अधि0-1959 का दण्डनीय अपराध है। जिन्हे मौके पर नियमानुसार विडियोग्राफी कर दिनांक 07.07.24 को समय 16.22 बजे खानपुर के पास हिरासत पुलिस मे लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
बरामदगी-
(1) 02 अदद मोटर साइकिल-
(2) 02 अदद तमंचा 315 बोर (3) 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
गिरफ्तार अभियुक्त –
1. मो0 उमैर पुत्र एकलाख अहमद निवासी ग्राम पेण्डरा, थाना सरायमीर जनपद आजमगढ
2. हिमांशु यादव पुत्र शंकर यादव निवासी मंजीरपट्टी थाना सरायमीर ,जनपद- आजमगढ
पूछताछ का विवरण- गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि दिनांक 24.06.24 की रात शेरवा गाँव में मैंच चल रहा था। हिमांशु कुछ दूर पर निगरानी रखे हुए था मैंने मोटर साइकिल नं0 यू0पी0 50 बी0एक्स0 0483 का लाक तोड़कर चोरी कर लिये थे। हिमांशु यादव से दूसरी मो0सा0 के बारे में पूछा गया तो बता रहा हैं कि साहब दिनांक 12.06.2024 को रात्रि में ग्राम कैथीशंकरपुर, थाना देवगांव जिला आजमगढ़ में तेरहवीं का भोज चल रहा था कुछ दूर पर मो0 उमैर निगरानी कर रहा था मैंने मो0सा0 का लाक तोड़कर चुराए थे। आज हमलोग बेचने के लिये जा रहे थे आप लोगो द्वारा पकड़ लिया गया ।
पंजीकृत अभियोग-
1.मु0अ0सं0 378/24 धारा 317(2),317(5),3(5) भारतीय न्याय संहिता थाना सरायमीर आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 379/24 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना सरायमीर आजमगढ़ (अभि0 मो0 उमैर)
3. मु0अ0सं0 380/24 धारा 4/25 आयुध अधिनियम थाना सरायमीर आजमगढ़(अभि0 हिमांशु यादव)
आपराधिक इतिहास-
1- मु0अ0स0 362/24 धारा 379 भादवि थाना सरायमीर आजमगढ़
2- मु0अ0सं0 248/24 धारा 379 भादवि थाना देवगांव आजमगढ़
3.मु0अ0सं0 378/24 धारा 317(2),317(5),3(5) भारतीय न्याय संहिता थाना सरायमीर आजमगढ़
4.मु0अ0सं0 379/24 धारा 3/25 आयुध अधिनियम थाना सरायमीर आजमगढ़ (अभि0 मो0 उमैर)
5. मु0अ0सं0 380/24 धारा 4/25 आयुध अधिनियम थाना सरायमीर आजमगढ़(अभि0 हिमांशु यादव)
गिरफ्तार करने वाले टीम-
1- प्र0नि0 यादवेन्द्र पाण्डेय थाना सरायमीर आजमगढ़
2. उ0नि0 अभिषेक सिंह थाना सरायमीर आजमगढ़
3. का0 विक्रम यादव थाना सरायमीर आजमगढ़
4. का0 अजीत कुमार यादव थाना सरायमीर आजमगढ़
5.का0 शशिकान्त तिवारी थाना सरायमीर आजमगढ़