थाना सरायमीर
किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना/ –
वादी मुकदमा थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ थाना स्थानीय पर प्रा0पत्र दिया कि दिनांक 07/07/24 को रात करीब 11.00 बजे मैं व मेरी पत्नी व मेरी लड़की उम्र लगभग 16 वर्ष घर में सोये हुए थे। रात में जब मेरी आँख खुली तो देखा कि मेरी लड़की घर पर नहीं हैं। तो मैं व मेरे घरवाले उसको ढूँढना चालू किया तो भोर में 05.00 बजे तालाब के बीचो बीच रास्ते पर बेहोश पड़ी मिली । लड़की ने बताया कि सूरज राजभर S/O कन्तू राजभर निवासी कौरागहनी थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ द्वारा वादी मुकदमा की पुत्री के साथ दुष्कर्म किया गया। तहरीर के आधार पर मु0अ0स0 381/24 धारा 64 भारतीय न्याय संहिता व 3/4 पास्को एक्ट व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट थाना सरायमीर आजमगढ़ पंजीकृत कर विवेचना क्षेत्राधिकारी फूलपुर द्वारा सम्पादित की जा रही है ।
गिरफ्तारी का विवरण –
दिनांक- 09.07.2024 को प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त सूरज राजभर S/O कन्तू राजभर निवासी कौरागहनी थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ को मदरसा बाण्डरी तिराहा के पास से समय करीब 04.45 बजे पुलिस हिरासत में लिया गया । विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पंजीकृत अभियोग-
1.मु0अ0स0 381/24 धारा 64 भारतीय न्याय संहिता व 3/4 पास्को एक्ट व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट थाना सरायमीर आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त –
1.अभियुक्त सूरज राजभर पुत्र कन्तु राजभर निवासी कौरागहनी थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 23वर्ष
गिरफ्तार करने वाले टीम-
1-प्र0नि0 यादवेन्द्र पाण्डेय मय हमराह थाना सरायमीर आजमगढ़
2. उ0नि0 अखिलेश यादव थाना सरायमीर आजमगढ़





