*थाना- जहानागंज
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 09.07.2024 को वादिनी द्वारा प्रार्थनापत्र दिया गया कि विवेक यादव पुत्र विन्ध्याचल यादव ग्राम धनहुआ पोस्ट मंदे थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ द्वारा एक वर्ष से शादी का झांसा देकर वादिनी मुकदमा के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाया गया और अब शादी करने से इन्कार कर दिया गया, जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु.अ.स. 359/24 धारा 376 भादवि पंजीकृत कर विवेचना निरीक्षक अपराध सुरेन्द्र कुमार दूबे द्वारा सम्पादित की जा रही है ।
आज दिनांक 11.07.2024 को निरीक्षक अपराध मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संम्बन्धित अभि0 विवेक यादव पुत्र विन्ध्याचल यादव ग्राम धनहुआ थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ धनहुआ स्थित एसकेडी स्कूल के पास खड़ा है कही जाने की फिराक है इस सूचना पर तत्काल धनहुआ स्थित एसकेडी स्कूल के पास पहुँच कर अभियुक्त विवेक यादव पुत्र विन्ध्याचल यादव ग्राम धनहुआ थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ को समय करीब 09.50 बजे गिरफ्तार किया गया बाद आवश्यक कार्यवाही अभियुक्त को मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्तः-
विवेक यादव पुत्र विन्ध्याचल यादव ग्राम धनहुआ थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ उम्र 25 वर्ष
पंजीकृत अभियोग/आपराधिक इतिहास
मु.अ.स. 359/24 धारा 376 भादवि थाना जहानागंज आजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली टीमः-
निरीक्षक अपराध सुरेन्द्र कुमार दूबे थाना जहानागंज आजमगढ़
हे.का. गोविन्द सिंह थाना जहानागंज आजमगढ़





