आजमगढ़ : चोरी की 02 बाइक व एक बकरी तथा अवैध असलहा व कारतूस के साथ 02 शातिर चोर गिरफ्तार ।

थाना-सरायमीर
चोरी की 02 बाइक व एक बकरी तथा अवैध असलहा व कारतूस के साथ 02 शातिर चोर गिरफ्तार ।
पूर्व की घटना-
दिनांक 03.08.24 को जैगम अब्बास पुत्र सैय्यद इश्तेयाक हुसैन नि0 डण्डवा मुस्तफाबाद(खपडागाँव) थाना- सरायमीर जनपद आजमगढ़ उपस्थित थाना आकर प्रा0पत्र दिये कि मै लखनऊ में किराये पर सपरिवार रहता हूँ । मोहर्रम के त्योहार पर 10-15 दिन के लिए घर आया था दिनांक 24/7/24 को मैं घर में ताला बंद कर लखनऊ चला गया था । दिनांक 2/8/24 को पड़ोसी के यहाँ से फोन गया कि आपके घर का ताला टूटा है । दिनांक 3/8/24 को घर वापस आया तो देखा कि घर के मेन चैनल गेट का ताला व अन्दर एक कमरे का ताला टूटा हुआ है । कमरे में रखी पहले से रखी मोटरसाइकिल न0 UP50AB-8357 NSG स्प्लेण्डर रंग काला ताला बंद का ताला तोडकर लेकर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है। प्रा0पत्र के आधार पर मु0अ0स0 421/24 धारा 331(4)/305 बीएनएस थाना सरायमीर आजमगढ़ पंजीकृत कर विवेचना व0उ0नि0 योगेन्द्र कुमार को सुपुर्द की गयी ।
दिनांक 10.07.24 को जैदी अब्बास उर्फ शीशु पुत्र अली जहीर निवासी ग्राम डण्डवाँ मुस्तफाबाद (खपड़ागाँव) पोस्ट मिर्जापुर जिला आजमगढ़ उपस्थित थाना आकर प्रा0पत्र दिये कि घर से रात के लगभग 1-15 पर हमारी बरदोरी में से किसी ने ताला तोडकर एक बकरी जो कि 25 हजार रु0 की थी उसे चोरी कर लिया है । प्रा0पत्र के आधार पर मु0अ0स0 382/24 धारा 331(4)/305 बीएनएस थाना सरायमीर आजमगढ़ पंजीकृत कर विवेचना व0उ0नि0 योगेन्द्र कुमार को सुपुर्द की गयी ।
गिरफ्तारी का विवरण –
आज दिनांक 04/08/2024 को प्र0नि0 यादवेन्द्र पाण्डेय मय हमराह को सूचना मिली कि मोहर्रम त्यौहार के समय बकरी चोरी डण्डवा मुस्तफाबाद (खपड़ागाँव) व दो दिन पहले उसी गाँव में मो0सा0 चोरी की घटना हुई हैं। चोरी से सम्बन्धित चार व्यक्ति दो मोटर साइकिल से बकरी सहित ग्राम नेवादा निजामाबाद से नहर के रास्ते ग्राम तोवा फूलपुर की तरफ जा रहे हैं यदि जल्दी किया जाय तो पकड़े जा सकते हैं। इस सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुँची, दोनो मोटर साइकिल पुलिया के नजदीक आने पर उनको रूकने का इशारा किया गया तो पीछे मुड़कर भागने का प्रयास किये कि दोनो मोटर साइकिल चालक हड़बड़ाकर मोटर साइकिल सहित गिर गये जिसमें दोनो मो0सा0 के पीछे बैठे व्यक्ति नहर में कुदकर झाड़ियो के सहारे भाग गये। एक मोटर साइकिल पर एक सफेद लाल रंग की बकरी थी। दो मो0सा0 व दो व्यक्तियों को घेरमार कर पुलिया के पास हमराही कर्म0गण की मदद से पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्तियों की जामा तलाशी लेते हुए नाम पता पूछा गया तो मो0सा0 नं0 यू0पी0 50 एबी 8357 NSG हीरो स्पलेण्डर चालक ने अपना नाम अनवर पुत्र असलम निवासी ग्राम डण्डवा मुस्तफाबाद (खपड़ागाँव) थाना सरायमीर आजमगढ़ उम्र करीब 25 वर्ष बताया। जिसके जामा तलाशी से पहने हुए पैंट के बाये फेटे से एक अदद तमंचा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर व 3790 /- रूपये बरामद हुआ। दूसरे मो0सा0 नं0 यू0पी0 50 सीबी 0327 बजाज पल्सर चालक ने अपना नाम इन्द्रजीत राव पुत्र केदारनाथ ग्राम नेवादा थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 28 वर्ष बताया। जिसके जामा तलाशी में पहने हुए पैंट के बाये फेटे से एक अदद तमंचा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर व 4700/- रूपये बरामद हुआ। पकड़े गये दोनो व्यक्तियों से भागने वालो का नाम पता पूछा गयो तो बताये कि रेहान पुत्र शब्बीर ग्राम डण्डवा मुस्तफाबाद थाना सरायमीर आजमगढ़ व दूसरे का नाम जोगेन्द्र सोनकर पुत्र रामबृक्ष सोनकर ग्राम बुद्धसेनपुर थाना निजामाबाद आजमगढ़ हैं। तथा दोनो व्यक्तियों से बरामद बकरी के बारे में पूछने पर अनवर ने बताया कि दिनांक 10.07.24 की रात में अपने पड़ोसी जैदी अब्बास के बरदौली/ कोठरी का ताला तोड़कर मैं व मेरे साथी इन्द्रजीत, रेहान व जोगेन्द्र सोनकर ने चोरी किया था। गिरफ्तार अभियुक्तो का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त –
1. अनवर पुत्र असलम निवासी ग्राम डण्डवा मुस्तफाबाद (खपड़ागाँव) थाना सरायमीर आजमगढ़
2. इन्द्रजीत राव पुत्र केदारनाथ ग्राम नेवादा थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़
फरार अभियुक्तगण-
1. रेहान पुत्र शब्बीर ग्राम डण्डवा मुस्तफाबाद थाना सरायमीर आजमगढ़
2.जोगेन्द्र सोनकर पुत्र रामबृक्ष सोनकर ग्राम बुद्धसेनपुर थाना निजामाबाद आजमगढ़
पंजीकृत अभियोग-
1- मु0अ0सं0 422/24 धारा धारा 3/25 शस्त्र अधि0 थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 382/24 धारा 331(4)/305 बीएनएस थाना सरायमीर आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 421/24 धारा 331(4)/305 बीएनएस थाना सरायमीर आजमगढ़
3. मु0अ0सं0 284/24 धारा 379 भादवि थाना सरायमीर आजमगढ़
4. मु0अ0सं0 159/24 धारा 457/380 भादवि थाना पवई जनपद आजमगढ़
5. मु0अ0सं0 281/24 धारा 380/427 भादवि थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़
6.मु0अ0सं0 539/17 धारा 363,366,504,506 थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ (अनवर)
बरामदगी-
1. मो0सा0 नं0 यू0पी0 50 एबी 8357 हीरो स्पलेण्डर
2. मो0सा0 नं0 यू0पी0 50 सीबी 0327 बजाज पल्सर
3. एक अदद जिन्दा बकरी 4. एक अदद टेम्पु (207 एमवी एक्ट सीज)
गिरफ्तार करने वाले टीम-
1- प्र0नि0 यादवेन्द्र पाण्डेय मय हमराह थाना सरायमीर आजमगढ़
2. व0उ0नि0 योगेन्द्र कुमार थाना सरायमीर आजमगढ़
3- उ0नि0 नीरज गोड़ मय हमराह, थाना सरायमीर आजमगढ़