आजमगढ़ : अवैध असलहा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

थाना निजामाबाद
अवैध असलहा व कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 05.08.24 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम हेतु दिये गये आदेश/निर्देश के अनुपालन में थाना निजामाबाद के उ0नि0 सुधीर पाण्डेय व उ0नि0 कमला प्रसाद मय हमराहीयान को सूचना मिली कि एक व्यक्ति रानी की सराय बाई पास के पास मौजूद है जिसके पास अवैध तमंचा है। इस सूचना पर पुलिस वालो नें मौके पर पहुंच कर उस व्यक्ति को पकड़ लिया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम सिन्टू पुत्र हरिराम निवासी मस्जिदिया थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 27 वर्ष बताया तथा जामा तलाशी में एक अदद देशी तमंचा बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। अभियुक्त को उसके जुर्म का बोध कराते हुए अन्तर्गत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट अवगत कराते हुए समय करीब 04.20 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त – सिन्टू पुत्र हरिराम निवासी मस्जिदिया थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 27 वर्ष
बरामदगी- एक अदद अवैध तमंचा व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
पंजीकृत अभियोग – मु0अ0सं0- 374/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना निजामाबाद आजमगढ़
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0सं0 374/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना निजामाबाद आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 19/23 धारा 3/7/25 आर्म्स एक्ट थाना निजामाबाद आजमगढ़
3. मु0अ0सं0 407/22 धारा 379/411 IPC थाना निजामाबाद आजमगढ़
गिरफ्तार करने वाली टीम-
1. उ0नि0 सुधीर पाण्डेय 2. उ0नि0 कमला प्रसाद 3. हे0का0 मुलायम सिंह यादव 4. का0 कमलेश कुमार 5. हे0का0 अरविन्द कुमार यादव थाना निजामाबाद आजमगढ़