थाना रौनापार: युवती को बहला फुसलाकर भगाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना– दिनांक 18.08.2024 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना रौनापार पर लिखित तहरीर दिया गया था कि दिनांक 10.08.24 को भोर मे वादिनी की पुत्री को अभियुक्त अमन कुमार पुत्र शंकर राम निवासी खानका थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 21 वर्ष बहला फुसलाकर भगा ले गया है जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 342/24 धारा 137(2)/87 BNS पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 सुरेन्द्र कुमार द्वारा की जा रही है।
गिरफ्तारी का विवरण- जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीना द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 19.08.2024 को उ0नि0 सुरेन्द्र कुमार मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अमन कुमार पुत्र शंकर राम सा0 खानका थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 21 वर्ष को भीमबर टैक्सी स्टैण्ड से समय करीब 12:45 बजे गिरफ्तार कर युवती को बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया है।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 342/24 धारा 137(2)/87 BNS थाना रौनापार आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त- अमन कुमार पुत्र शंकर राम सा0 खानका थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 21 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- उ0नि0 सुरेन्द्र कुमार, का0 सुमित कुमार, का0 आनन्द कुमार थाना रौनापार जनपद आजमगढ़।