आजमगढ़ : जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार; घटना में प्रयुक्त फावडा बरामद
पूर्व की घटना–
दिनांक 31.08.2024 को वादी मुकदमा शशांक यादव पुत्र स्व0 मनोज यादव ग्रा0 खुटौली थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 31.08.24 की शाम को पुरानी रंजीश को लेकर वादी के पट्टीदार रोहित यादव पुत्र हेमन्त यादव ने जान मारने की नियति से वादी के चाचा व दादी पर धारदार फावड़े से हमला कर दिया, जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 187/2024 धारा 109, 118(1), 352, 351(3) भा0न्या0सं0 पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 सन्तोष कुमार राय द्वारा सम्पादित की जा रही है ।
गिरफ्तारी का विवरण-
पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीना द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 01.09.2024 को संतोष कुमार राय मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त रोहित यादव पुत्र हेमन्त यादव सा0 खुटौली थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ को तिरंगा तिराहा के पास से समय करीब 13.30 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त 01 फावड़ा बरामद कर गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- उ0नि0 सन्तोष कुमार यादव, का0 रत्नेश सिंह, का0 राहुल कुमार यादव, का0 राकेश कुमार थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़।





