आजमगढ़ : थाना प्रभारियों द्वारा “वादी दिवस”के अवसर पर विवेचनाधीन मामलों के वादीगण को थाने पर बुलाकर समीक्षा गोष्ठी की गयी
वादी दिवस, जनपद

पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ हेमराज मीना के निर्देशन में आज दिनांक- 03.09.2024 को जनपदीय थाना प्रभारियों द्वारा “वादी दिवस”के अवसर पर विवेचनाधीन मामलों के वादीगण को थाने पर बुलाकर विवेचनात्मक कार्यवाही से अवगत कराया गया तथा विवेचकों के साथ समीक्षा गोष्ठी की गयी एवं लंबित मामलों/शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए ।





