दुष्कर्म के प्रयास में एक अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना-
अवगत कराना है कि दिनांक 02.09.2024 को वादिनी मुकदमा थाना जहानागंज आजमगढ़ ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी कि विपक्षी दीपू राजभर S/O फेकू राजभर द्वारा वादिनी की 09 वर्षीय पुत्री को टाफी देने के बहाने को अपने घर में बुलाया था वादिनी मुकदमा ने खिड़की से देखा कि दीपू राजभर द्वारा वादिनी की बच्ची की चड्ढी खोल रहा था जब वादिनी ने शोरगुल किया तो वह मेरी बच्ची को छोड़कर भाग गया जिसके सम्बन्ध में थाना जहानागंज पर मु0अ0सं0-474/2024 धारा 74, 352 बीएनएस व 9/10 पाक्सो एक्ट, पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 मदन कुमार गुप्ता द्वारा की जा रही है ।
गिरफ्तारी का विवरणः-
आज दिनांक 03.08.24 को उ0नि0 मदन कुमार गुप्ता मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त दीपू राजभर पुत्र फेकू राजभर निवासी महुआ मलकानी थाना जहानागंज आजमगढ़ को महुआ रोड (तिराहे) से समय करीब 12.20 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।





