दहेज हत्या में वांछित तीन अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण-
अवगत कराना है कि दिनांक 02.09.2024 को वादी मुकदमा महेश पुत्र श्रीपत निवासी जिवली थाना बरदह आजमगढ़ द्वाने थाना देवगांव पर लिखित तहरीर दी कि वादी मुकदमा पुत्री पूनम को उसके ससुरालीजन वालो द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रताडित करते हुए मारपीट कर हत्या की गयी है, के सम्बन्ध में थाना देवगांव पर मु0अ0सं0 320/2024 धारा 85/80 बी.एन.एस. व 3/4 डीपी एक्ट बनाम 1. नीरज पुत्र बैजनाथ 2. बैजनाथ पुत्र अज्ञात 3. ललिता पत्नी बैजनाथ निवासी ग्राम जिरिकपुर थाना देवगाव जनपद आजमगढ पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 गौरव सिंह द्वारा संपादित किया जा रहा है।
गिरफ्तारी का विवरण-
दिनांक 03.09.2024 को प्र0नि0 विनय कुमार मिश्र द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त 1. नीरज पुत्र बैजनाथ 2. बैजनाथ पुत्र अज्ञात 3. ललिता पत्नी बैजनाथ निवासी ग्राम जिरिकपुर थाना देवगाव जनपद आजमगढ़ को गोसाईगंज बाजार से समय 06.15 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय किया गया।





