आजमगढ़ : चोरी गये आभूषण के साथ 05 अभियुक्त गिरफ्तार

. थाना जहानागंजः चोरी गये आभूषण के साथ 05 अभियुक्त गिरफ्तार
पूर्व की घटना
अवगत कराना है कि दिनांक 30.08.24 को वादी अजीत यादव s/o शुबाष यादव ग्राम टेलुवा पोस्ट बरहलगंज थाना जहानागंज आजमगढ़ ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी की माँ को सरकारी आवास दिलाने के नाम पर नशीला पदार्थ सुंघाकर वादी की माँ का मंगल सुत्र, चैन, कनफुल कानबाली छागल आदि ले लिया गया, जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 460/24 धारा 123, 303(2), 318(2) BNS बनाम अज्ञात के पंजीकृत होकर विवेचना उ.नि. उमाकान्त त्रिपाठी द्वारा सम्पादित की जा रही है । विवेचना के दौरान मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्त 1. शिवा पुत्र राजकुमार, 2. अनिल पुत्र मुनेश्वर निवासीगण दानगंज थाना चोलापुर जनपद वाराणसी 3. नकछेद पुत्र सोमारू निवासी एकटोहिया थाना फूलपुर आजमगढ़ , 4.श्रीमती सोनी पत्नी बबलू निवासी मैनुद्दीनपुर थाना जहानागंज आजमगढ़ 5. शकुंतला पत्नी बितानु निवासी एकटोहिया थाना फूलपुर आजमगढ़ 6. धर्मेंद्र पुत्र रामसृंगार निवासी जोलहापुर जोधपुर थाना जहांगीरगंज आंबेडकरनगर का नाम प्रकाश में आया ।
गिरफ्तारी का विवरण-
दिनांक- 02.09.2024 को उ0नि0 उमाकान्त त्रिपाठी मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में विवेचना से प्रकाश में आये अभियुक्त 1. शिवा पुत्र राजकुमार, 2. अनिल पुत्र मुनेश्वर निवासीगण दानगंज थाना चोलापुर जनपद वाराणसी 3. नकछेद पुत्र सोमारू निवासी एकटोहिया थाना फूलपुर आजमगढ़ , 4.श्रीमती सोनी पत्नी बबलू निवासी मैनुद्दीनपुर थाना जहानागंज आजमगढ़ 5. शकुंतला पत्नी बितानु निवासी एकटोहिया थाना फूलपुर आजमगढ़ 6. धर्मेंद्र पुत्र रामसृंगार निवासी जोलहापुर जोधपुर थाना जहांगीरगंज आंबेडकरनगर को चोरी गये आभूषण एक जोड़ी का कान का टप्स पीली धातु, एक जोडी बिछिया सफेद धातु, एक जोडी पायल सफेद धातु व 1120 रूपये नकद के साथ शेरपुर से भुजही जानी वाली रोड से समय करीब 15.00 बजे पुलिस हिरासत मे लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्तो का चालान मा0 न्यायालय किया गया।