आजमगढ़ : भाजपा के वरिष्ठ नेता ओंकार पाण्डेय ने कांग्रेस द्वारा प्रदेश के सभी मंडलों कानून व्यवस्था और पुलिस उत्पीड़न पर आयोजित किये गये धरना प्रदर्शन को ढोंग बताया

आजमगढ़ 18 सितम्बर 2024 भाजपा के वरिष्ठ नेता ओंकार पाण्डेय ने कांग्रेस द्वारा प्रदेश के सभी मंडलों कानून व्यवस्था और पुलिस उत्पीड़न पर आयोजित किये गये धरना प्रदर्शन को ढोंग बताया और कहा कांग्रेस सत्ता से बाहर होने के कारण बौखलाहट मे अनाप सनाप निर्णय लेती है। कांग्रेस और उसके सहयोगी दल के लोग अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही होने पर अपराधियों के पक्ष में खड़े होते दिखायी देने लगते हैं। कांग्रेस वही पार्टी है जिसके नेता की आंखों में आतंकवादी के मरने पर भी आंसू आ गये थे।
भाजपा नेता ओंकार पाण्डेय ने आगे कहा उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानून व्यवस्था पर पूरी तरह से सख्त है अपराधियों पर पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है जिससे अपराधियों में खौफ है अपराधी या तो प्रदेश छोड़कर भाग रहे हैं या तो जेल के सलाखों के पीछे जा रहे हैं जिससे सपा और कांग्रेस के लोगों के पेट में दर्द हो रहा है। कांग्रेस वही पार्टी है आतंकवादी के मरने पर इसके नेता के आंखो में आंसू आ गए थे। कांग्रेस और उसके सहयोगी दल अपराधियों को जाति के चश्मे से देखते हैं आपराधी होता है अपराधियों की कोई जाति नहीं होती। उत्तर प्रदेश पुलिस अपराधियों पर निष्पक्ष कार्यवाही करती है। कांग्रेस और उसके सहयोगी दल के लोगों को सत्ता जाने की छटपटाहट है इसी कारण कांग्रेस दिशाहीन होकर अनाप सनाप निर्णय लेती हैं। कांग्रेस कभी आरक्षण समाप्त करने की बात करती है कभी बड़े वोट बैंक की लालच मे जाति जनगणना कराने की बात करने लगती है कभी अपराधियों के समर्थन में धरना प्रदर्शन करती है। जनता को गुमराह करने के लिए बिना किसी मुद्दे के कांग्रेस सड़कों पर उतरती है। उत्तर प्रदेश की जनता समझदार है वक्त आने पर कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को उचित जवाब देगी।
(ओंकार पाण्डेय)
भाजपा आजमगढ़