02.थान- सरायमीर जनपद आजमगढ़: अवैध असलहा व कारतूस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार
गिरफ्तारी का विवरण –
अवगत कराना है कि आज दिनांक 04.10.2024 को उ0नि0 देवचरण सिंह व उ0नि0 अखिलेश यादव मय हमराह द्वारा नरदह पुलिया से समय करीब 03.20 बजे एक अभियुक्त मोवस्सिर पुत्र मो0 जफर निवासी ग्राम चकिया इब्राहिमपुर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 22 वर्ष को एक देशी तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 522/24 धारा 3/7/25 शस्त्र अधि0 धारा 3/7/25 आर्म्स एक्ट थाना सरायमीर आजमगढ़ पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।