बलिया : पुलिस द्वारा पुलिस स्मृति दिवस की पावन संध्या की बेला पर शांति, सेवा, न्याय’ के ध्येय के साथ कर्तव्य पथ पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की याद में कैडेल मार्च निकाल कर दी गयी भावभीनी श्रद्धान्जली ।
प्रेस नोट जनपद बलिया
दिनांक-21.10.2024
बलिया पुलिस द्वारा पुलिस स्मृति दिवस की पावन संध्या की बेला पर शांति, सेवा, न्याय’ के ध्येय के साथ कर्तव्य पथ पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की याद में कैडेल मार्च निकाल कर दी गयी भावभीनी श्रद्धान्जली ।
विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 21 अक्टूबर को बलिदान पुलिस कर्मियों की याद में देश भर में मनाये जा रहे पुलिस स्मृति दिवस पर आज शाम को कैडेल मार्च निकाला गया । पुलिस मुख्यालय द्वारा 21 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रम के दृष्टिगत आज दिनांक 21.10.2024 की शाम को पुलिस अधीक्षक बलिया श्री विक्रान्त वीर के निर्देशन अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री अनिल कुमार झा के नेतृत्व में कर्तव्यपथ पर शहीद हुए पुलिस कर्मियों की याद में पुलिस लाइन बलिया से कैडेल मार्च निकालकर शहीद स्मारक स्थल परेड ग्राउण्ड तक उनको भावभीनी श्रद्धान्जली देते हुए शहीद योद्धाओं के साहस, पराक्रम और देशभक्ति का भाव को याद करते हुए, अपर पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा बताया गया कि शहीद पुलिस कर्मियो की बलिदानो को याद करते हुए उनके योगदान को सदैव प्रेरणा प्रदान करता रहेगा।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक बलिया उत्तरी श्री अनिल कुमार झा, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन बलिया श्री सुभाष चन्द्र यादव, प्रभारी डायल-112 श्री सियाराम यादव एवं अन्य अधिकारी /कर्मचारी उपस्थित रहे ।
सोशल मीडिया सेल
बलिया पुलिस





