आजमगढ़ : हेमराज मीना, पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु दिनांक- 04.11.2024 को आजमगढ़ पुलिस द्वारा निम्न कार्यवाहियां की गयी है

प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक- 04.11.2024
हेमराज मीना, पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु दिनांक- 04.11.2024 को आजमगढ़ पुलिस द्वारा निम्न कार्यवाहियां की गयी है-
01.थाना मुबारकपुरःअवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार ।
            अवगत कराना है कि आज दिनांक 03.11.2024 को उ0नि0 अनिल कुमार सिंह मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान सरकारी ट्यूबेल के पास बहद ग्राम खौरा से एक अभियुक्त संजय राम पुत्र हरिकेश ग्राम सोनपार थाना मुबारकपुर आजमगमढ को एक अदद अवैध तमन्चा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ  समय करीब 21.26 बजे गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना मुबारकपुर पर मु0अ0सं0 441/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
आपराधिक इतिहासः-
1-मु0अ0सं0 304/2006 धारा 457,380,411 भादवि थाना मुबारकपुर, आजमगढ़
2-मु0अ0सं0 756/2009 धारा 302,201,364 भादवि थाना मुबारकपुर, आजमगढ़
3-मु0अ0सं0 441/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़