AZAMGARH: युवती को शादी का झाँसा देकर दुष्कर्म का 01 आरोपी गिरफ्तार

थाना तहबरपुरः- युवती को शादी का झाँसा देकर दुष्कर्म का 01 आरोपी गिरफ्तार,पूर्व की घटना/इतिहास का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 16.10.2024 को शिकायत प्रकोष्ठ कार्यालय पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ से प्राप्त प्रार्थना पत्र में आवेदिका थाना तहबरपुर आजमगढ़ द्वारा शिकायत किया गया कि अभियुक्त शनि यादव पुत्र नन्दलाल यादव ग्राम मोहनाठ थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ द्वारा आवेदिका के साथ विगत 01 वर्षों से शादी का झाँसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाया गया जिससे आवेदिका गर्भवती हो गयी जिसका गर्भपात अभियुक्त द्वारा अपने साथियों के साथ अमरावती चिकत्सालय में कराया और अब अभियुक्त द्वारा शादी से इनकार करते हुये गाली-गलौज किया जा रहा है। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0218/2024 धारा 64,89,352,351(3), B.N.S.-2023 व 3(1)द, 3(1)ध,3(2)5 SC.ST.Act बनाम 1. शनि यादव पुत्र नन्दलाल यादव ग्राम मोहनाठ थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ 2. अमरावती चिकित्सालय के संचालक नाम पता अज्ञात 3. पाँच से सात व्यक्ति नाम पता अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरणः-
आज दिनांक 09.11.2024 को व0उ0नि0 संजय कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त शनि यादव पुत्र नन्दलाल यादव उम्र 21 वर्ष निवासी मोहनाट थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ को सोफीपुर चौराहा पर ढढ़नी जाने वाले मार्ग से समय करीब 11.05 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया।

Slot
VIRAL88