Gorakhpur : दो साल से पुरूष की आवाज में करती थी गंदी बात..ऐसे खुली पुरानी सहेली का राज!

गोरखपुर। प्रदेश के सीएम सिटी गोरखपुर में एक हैरान करने वाली घटना हुई है। यहां एक लड़की को कोई लड़का बीते दो वर्षों से रोज फोन करता और अश्लील बातें करता था। लड़की आरोपी का एक नंबर ब्लाक करती तो वह दूसरे से फोन करता। आखिर में परेशान होकर लड़की ने पुलिस को शिकायत दी। वहीं पुलिस ने आरोपी के मोबाइल नंबर को ट्रैस किया तो पता चला कि आरोपी कोई लड़का नहीं, बल्कि पीड़ित लड़की की ही बचपन की सहेली है। पुलिस ने इस लड़की से पूछताछ की। इस दौरान आरोपी लड़की ने बताया कि पीड़िता को फोन करने पर उसे बहुत मजा आ रहा था।

 

मामला गोरखपुर के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र में एक गांव का है। पुलिस ने फिलहाल आरोपी लड़की को हिरासत में लेकर शांति भंग की धाराओं में चालान किया है। आरोपी लड़की ने बताया कि पीड़िता उसके बचपन की दोस्त है। हालांकि बाद में उन दोनों की बातचीत कम हो गई। एक दिन अचानक उसे आइडिया आया और वह फोन पर अपनी दोस्त के साथ लड़के की आवाज में बात करने लगी। अक्सर वह अश्लील बातें करती और उसे धमकी भी देती थी। इससे उसकी दोस्त डर जाती थी। इससे उसे काफी मजा आने लगा था। इधर, आरोपी लड़की की हरकतों से परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दे दी। बताया कि कोई लड़का दो साल से उसे लगातार परेशान कर रहा है। वह अक्सर फोन करता और उससे अभद्र भाषा में बातें करता था। पीड़िता के मुताबिक वह आरोपी के कई नंबरों को ब्लाक कर चुकी है, लेकिन वह अलग अलग नंबरों से फोन करने लगा है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी उसे ही नहीं, उसके सगे संबंधियों को भी फोन कर उसके बारे में उल्टी सीधी बातें कह रहा है। इससे वह परेशान हो चुकी है।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर डाला और उसकी लोकेशन ट्रैस कर उसे धर दबोचा। थाने लाकर जब पुलिस ने आरोपी लड़की से पूछताछ की तो उसने बताया कि पहली बार उसने मजे लेने के लिए फोन किए थे। उसके बाद से तो वह जब भी मौका मिलता, लड़की को फोन करती और उसे परेशान करती थी। आरोपी लड़की ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि पीड़िता ने कई बार उसका नाम भी पूछा, लेकिन उसने नाम बताने के बजाय उसे डराने धमकाने की भी कोशिश की है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी लड़की के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में केस दर्ज कर उसे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया है। जहां से लड़की को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।
SLOT GACOR
Paito SDY Lotto
data HK
Slot