सीरियल हमलावर गिरफ्तार : बोला महिलाओं की चीख सुनकर मजा आता था, जानिये कितनो की जिंदगी किया ख़राब और कितनो को मारा

गोरखपुर। जिले में महिलाओं की चीख में मजा लेने वाले एक सिरफिरे सीरियल हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस कामयाबी से गोरखपुर झंगहा क्षेत्र की उन महिलाओं बड़ी राहत मिली है जो खौफ के चलते रात को घरों से बाहर नहीं निकल पा रही थीं। इस सीरियल हमलावर अब तक पांच महिलाओं पर हमला कर चुका था। इनमें से एक की मौत हो चुकी है। जबकि चार महिलाओं की इसने शक्ल-सूरत बिगाड़ दी। पूछताछ में सिरफिरे ने पुलिस को हर वारदात के बारे में तफ्सील से बताया है। उसकी बातों से ऐसा जाहिर हो रहा है कि उसे महिलाओं की चीख सुनकर मजा आता था। इसी मजे के लिए वह हमेशा अपने शिकार की तलाश में रहता था। मौका मिलते ही वह किसी महिला पर घातक वार कर फरार हो जाता था। सिरकफरे का नाम अजय निषाद है। वह झंगहा क्षेत्र के ही राजधानी गांव के मंगलपुर टोले का रहने वाला है। इसके पहले भी दुष्कर्म के केस में वह जेल जा चुका है। उसके पास से पुलिस ने घटनाओं में इस्तेमाल लोहे का रॉड, चारपाई का पाया, बांस-लकड़ी के डंडे सहित कुल पांच हथियार बरामद किए हैं। इस कामयाबी के लिए अपर पुलिस महानिदेशक डा. केएस प्रताप ने खुलासा करने वाली टीम को एक लाख रुपए का इनाम दिया है। एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने भी टीम की तारीफ करते हुए शाबाशी दी है ।

इस सिरफिरे शख्स ने पहली वारदात 29 और 30 जुलाई 2024 की दरमियानी रात में झंगहा क्षेत्र में अंजाम दी थी। वह आधी रात को एक घर में घुसा और महिला के साथ मारपीट की। इसके बाद महिला के जेवर छीनकर भाग निकला। दूसरी वारदात उसने 11-12 अगस्त की रात में की। पीड़ित लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर बरामदे में सोई हुई उनकी बेटी को जान से मारने की नीयत से किसी ठोस वस्तु से वार किया। इससे उनकी बेटी को गंभीर चोटें आईं और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 25 और 26 अगस्त की रात को इस शख्स ने तीसरी वारदात को अंजाम दिया। तब इसने एक घर में घुसकर अपने कमरे में सो रहीं महिला पर किसी ठोस वस्तु से वार किया। उसके हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गईं। पुलिस सूत्रों के अनुसार 25-26 अगस्त की घटना के बाद यह सिरफिरा कमाने के लिए गुजराज के सूरत चला गया था। छठ पूजा में घर लौटा। पूजा के बाद उसने एक बार फिर ऐसी घटनाओं को अंजाम देना शुरू कर दिया। उसने एक के बाद एक ताबड़तोड़ दो घटनाओं को अंजाम दिया और पकड़ा गया। चौथी वारदात में नौ और 10 नवम्बर की रात में उसने एक घर में घुसकर वहां मौजूद महिला के सिर पर डंडे से वार किया। वह गंभीर रूप से घायल हैं। इस सिरफिरे ने पांचवीं वारदात 13 और 14 नवम्घ्बर की दरमियानी रात में अंजाम दी। पीड़ित लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि एक अज्ञात शख्स रात में उनके घर में घुसा। उसने बेटी के सिर पर किसी ठोस वस्तु से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस इन पांचों मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही थी तभी यह सिरफिरा गिरफ्त में आ गया।

सीरियल हमलावर इसके पहले पहले दुष्घ्कर्म के केस में जेल जा चुका है। पूछताछ में उसने बताया कि शुरू-शुरू में वह चोरी करने के इरादे से घर में घुसता था। पहली घटना में वह पूरी तरह चोरी के इरादे से ही घर में घुसा था लेकिन वहां महिला जग गई और तब पकड़े जाने के डर से उसने महिला के सिर पर वार कर दिया। दर्द के मारे महिला चीखी जिसे सुनकर सिरफिरे को मजा आया। इसके बाद वह हर घटना में महिलाओं पर वार करने लगा। वह महिलाओं को निशाना बनाकर उन पर वार कर उन्घ्हें घायल करता था और जो भी सामान मिले से उसे लूटकर भाग जाता था। सिरफिरा रात में रात में घूमते हुए ऐसे घरों को टारगेट करता था जहां से भागना उसे आसान लगता था। इस बीच पुलिस काफी कुछ उसके हुलिए और पैटर्न के बारे में अंदाज लगा चुकी थी। पुलिस लगातार कोशिश में थी और आखिरकार उसे पकड़ने में कामयाब रही। उसने पुलिस को बताया कि घटनाओं में लूटे हुए जेवर उसने बेच दिए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक यह सिरफिरा हर घटना के बाद अपनी प्रेमिका से भी बात करता था। पुलिस की गिरफ्तर में न आए इसके लिए मुख्य मार्ग की जगह खेत का इस्तेमाल करता था। इसके हमले में एक महिला की जान चली गई। उसकी शिकार चार महिलाओं की जिंदगी तो बच गई लेकिन उनके चेहरे पर आजीवन के लिए निशान बन गए। चोट ने उनकी शक्ल ही बिगाड़ दी है। एक महिला का जबड़ा टूट गया है। वह कुछ खा नहीं पाती हैं। लिक्वीड पर ही रहती हैं। जबकि एक महिला की एक आंख फूट गई है। अंतिम शिकार बनी युवती के सिर में 12 टांके लगे हैं। उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।