TV 20 NEWSll BALLIA, अमिताभ कुमार के खाते से धोखाधड़ी कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा निकाले गये 301011/- रूपये को दिनांक-18.11.2024 को साइबर क्राइम थाना बलिया द्वारा उनके खाते मे वापस कराया गया
*प्रेस नोट*
*थाना साइबर क्राइम बलिया ।*
*दिनांक- 18.11.2024*
- *श्री अमिताभ कुमार के खाते से धोखाधड़ी कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा निकाले गये 301011/- रूपये को दिनांक-18.11.2024 को साइबर क्राइम थाना बलिया द्वारा उनके खाते मे वापस कराया गया।*
*संक्षिप्त विवरण-*
दिनांक-04.04.2024 को शिकायतकर्ता अमिताभ कुमार पुत्र श्री भोला निवासी ग्राम चांडी थाना नगरा जनपद बलिया द्वारा पुलिस कार्यालय मे एक शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि शिकायतकर्ता के आईसीआईसीआई बैंक के खाते से दिनाँक-12.03.2023 को कुल-301011.00/- रूपये (तीन लाख एक हजार ग्यारह रूपये मात्र) फर्जी तरीके से धोखा देकर स्थानान्तरण किया गया है ।
*श्रीमान् पुलिस अधीक्षक व नोडल साइबर सेल बलिया महोदय* के निर्देशन मे साइबर थाना बलिया द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी, जिसके फलस्वरूप दिनांक-18.11.2024 को शिकायतकर्ता श्री अमिताभ कुमार के खाते में मा0 न्यायालय के आदेश के क्रम में धोखाधड़ी की सम्पूर्ण धनराशि कुल-301011.00/- रूपये (तीन लाख एक हजार ग्यारह रूपये) को वापस कराया गया । शिकायतकर्ता श्री अमिताभ कुमार द्वारा बलिया पुलिस तथा थाना साइबर क्राइम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।
*थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम बलिया-*
1- निरीक्षक श्री नदीम अहमद फरीदी (प्रभारी थाना साइबर क्राइम बलिया)
2- मु0आ0 मो0 जफर (थाना साइबर क्राइम बलिया)
3- आरक्षी अमरनाथ मिश्र (साइबर सेल बलिया)
4- आरक्षी कुलदीप दूबे (थाना साइबर क्राइम बलिया)
5- आरक्षी अमर बहादुर यादव (थाना साइबर क्राइम बलिया)
6- म0 आरक्षी काजल शुक्ला (थाना साइबर क्राइम बलिया)
7- म0 आरक्षी प्रिया जायसवाल (थाना साइबर क्राइम बलिया)
*सोशल मीडिया सेल*
*बलिया पुलिस*