TV 20 NEWSll BALLIA, मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत बलिया पुलिस द्वारा महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु चलाया जा रहा विशेष अभियान

*प्रेस नोट जनपद बलिया*

*दिनांक- 24.11.2024*

 

*♦️मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत बलिया पुलिस द्वारा महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु चलाया जा रहा विशेष अभियान-*

 

*♦️महिलाओं/बालिकाओं को विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नम्बरों, संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, महिला हेल्प डेस्क व कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित कर किया जा रहा सशक्त*

 

 

कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के अंतर्गत *श्रीमान् पुलिस अधीक्षक बलिया श्री विक्रान्त वीर* महोदय के निर्देशन में आज दिनांक-24.11.2024 को जनपद के समस्त थानों की मिशन शक्ति टीम के द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र अंतर्गत महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गांवों/कस्बों/स्कूलों/कॉलेजों/मंदिरों में भ्रमण कर प्राथमिकता के आधार पर महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही चौपाल का आयोजन कर महिलाओं एवं बालिकाओं को *कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण के तहत महिला सुरक्षा व आत्मरक्षार्थ संबंधी जानकारी दी गई और शासन द्वारा जारी हेल्प लाइन नम्बर, जैसे- 1090, 112, 1076, 1098, 108* की विस्तृत जानकारी देते हुए संकट के समय इनके प्रयोग हेतु बताया गया। *साथ ही साइबर अपराधों के संबंध में अवगत कराते हुए इससे बचने और सतर्क रहने हेतु 1930 हेल्प लाइन नंबर का उपयोग करने के संबंध में जानकारी दी गई।* सरकार द्वारा महिलाओं से संबंधित संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित उन्हें जागरूक किया गया।

 

*सोशल मीडिया सेल*

*बलिया पुलिस ।*