*TV20 NEWS || AZAMGARH किराना दुकान से 20 हजार रुपये सहित सामान की चोरी, आरोपी बाल अपचारी

थाना-तरवां चोरी करने वाला एक बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में
पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण (संक्षेप में)-
दिनांक 28.11.2024 को वादी कृष्णा जयसवाल पुत्र शिव प्रसाद जयसवाल ग्राम सिंहपुर चकिया बाजार थाना तरवाँ जिला आजमगढ़ द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि वादी के किराना स्टोर की दुकान में से दिनांक 27.11.024 की रात्रि 01 बजे एक व्यक्ति द्वारा वादी के चैनल गेट का ताला काट कर एक कुन्तल 50 किलो गेहू व 1 किलो वाला सरसो तेल 05 बोतल, रीफाइन एक किलो वाला 05 बोतल, लाइफ वाय साबून 10 पीस व आवला तेल 05 पीस अन्य समान तथा नगद रुपया लगभग 20 हजार रुपये चोरी कर लिया गया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 330/24 धारा 305, 331(4) बी0एन0एस का मुकदमा पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बी0एन0एस0 की बढोत्तरी की गयी।
गिरफ्तारी का विवरणः-
आज दिनाँक 29.11.2024 को उ0नि0 अतुल कुमार मिश्रा मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित एक बाल अपचारी को सिंहपुर चकिया बाजार से समय करीब 10.30 बजे 02 बोरा गेहूँ 50-50 किग्रा, डाबर आवला तेल 225 मिली 03 अदद , राजधानी मस्टर्ड तेल 100 मिली 02 अदद, ईमामी सोयाबीन तेल 100 मिली 02 अदद, लाइफबाय साबुन सेट 03 अदद, एरावइल डिटर्जेन्ट साबुन 01 अदद, एल्फाबाय डायपर 01 अदद, रूपये 1500 नकद,व 02 अदद ताला टूटा हुआ के साथ पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।