TV20 NEWS*||*AZAMGARH,हेमराज मीना के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई,अवैध शराब के कारोबार पर की छापेमारी

हेमराज मीना, पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु अभियान के क्रम में आज दिनांक- 03.12.2024 को आजमगढ़ पुलिस द्वारा निम्नवत कार्यवाहियां की गयी है-

01.थाना- कोतवाली जनपद आजमगढ़: एसटीएफ गाजियाबाद व थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ की संयुक्त टीम द्वारा 02 वांछित अभियुक्त/इनामिया 50000 रू गिरफ्तार ।
01. पूर्व की घटना/इतिहास–
वादी सुभाषचन्द पाण्डेय पुत्र श्रीनाथ पाण्डेय निवासी डिफेन्स कालोनी हीरापट्टी थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना कोतवाली पर लिखित तहरीर दिया कि दिनांक 19.02.2024 को सुबह करीब 10.15 बजे मेरी पत्नी विजय लक्ष्मी पाण्डेय पत्नी सुभाष चन्द पाण्डेय घर के सामने झाडू लगा रही थी कि उसी समय एक आदमी बाईक से आया और उसी के साथ दूसरा आदमी पैदल था जो कि मेरी पत्नी को धक्का देकर कान की बाली और गले की सोने की (चेन) सीकड खीच कर भाग गया। जो CCTV कैमरे मे कैद है । उक्त घटना के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 103/24 धारा 392 भादवि दिनांक 19.02.2024 को थाना कोतवाली पर पंजीकृत किया गया।
02. गिरफ्तारी का विवरण/घटना का अनावरण – एसटीएफ गाजियाबाद यूनिट व थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़ की संयुक्त टीम द्वारा मु0अ0सं0 103/24 धारा 392 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त 1. कपिल पुत्र वेद प्रकाश निवासी डेरा भागीरथ थाना झिंझाना जनपद शामली उम्र करीब 28 वर्ष व मु0अ0सं0 648/24 धारा 3/ 25 शस्त्र अधि. से सम्बन्धित अभि. 2. विजय कुमार उर्फ धनराज पुत्र जनार्दन कुमार निवासी खानपुर कला थाना झिंझाना जनपद शामली उम्र करीब 35 वर्ष को दि. 02.12.2024 को समय करीब 13.16 बजे तमसा नदी पुल पश्चिमी छोर बहद ग्राम मोजरापुर से मुबारकपुर जाने वाली सड़क से नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त विजय कुमार उर्फ धनराज उपरोक्त के कब्जे से 01 अवैध तमन्चा व 01 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।
03. गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
1. कपिल पुत्र वेद प्रकाश निवासी डेरा भागीरथ थाना झिंझाना जनपद शामली उम्र करीब 28 वर्ष
2. विजय कुमार उर्फ धनराज पुत्र जनार्दन कुमार निवासी खानपुर कला थाना झिंझाना जनपद शामली उम्र करीब 35 वर्ष
04. पूछताछ का विवरण–
बयान अभियुक्त – कपिल रैदास पुत्र बेदप्रकाश निवासी छोटा खानपुर डेरा भागीरथ थाना झिझाना जनपद शामली उम्र करीब 28 वर्ष पूछने पर बताया कि दिनांक 19.02.2024 को आजमगढ़ शहर के हीरापट्टी में हम अपने साथी शोभित उर्फ कल्लू गौतम व सुमित रैदास के साथ व एक साथी और के साथ मिलकर एक महिला का गले का सोने का चैन (सीकड) छीनकर लेकर हमलोग भाग गये थे । जिसमें शोभित उर्फ कल्लू व सुमित पहले ही पकड़े गये हम लोग सोने का चैन बेचकर पैसे आपस में बाँट लिये थे जो पैसा मेरे हिस्से में था ।
05. पंजीकृत अभियोग – मु0अ0सं0 648/24 धारा 3/ 25 शस्त्र अधि. थाना कोतवाली आजमगढ़
06. आपराधिक इतिहास –
1. कपिल पुत्र वेद प्रकाश निवासी डेरा भागीरथ थाना झिंझाना जनपद शामली उम्र 28 वर्ष
क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद
1 353/21 419/420/411 भादवि इन्दिरानगर लखनऊ
2 75/22 392/411 भादवि गुडम्बा लखनऊ
3 526/21 392/411 भादवि गुडम्बा लखनऊ
4 107/22 323/393 भादवि गाजीपुर लखनऊ
5 33/22 392 भादवि कृष्णानगर लखनऊ
6 07/22 392/411 भादवि आशियाना लखनऊ
7 84/22 393 भादवि आशियाना लखनऊ
8 391/21 392 भादवि आशियाना लखनऊ
9 403/21 392/411 भादवि आशियाना लखनऊ
10 424/21 392 भादवि आशियाना लखनऊ
11 06/22 392 भादवि पीजीआई लखनऊ
12 243/22 3(1) गैंगेस्टर एक्ट पीजीआई लखनऊ
13 608/21 392/411 भादवि पीजीआई लखनऊ
14 77/22 392/411 भादवि कृष्णानगर लखनऊ
15 103/24 392 भादवि कोतवाली आजमगढ़

2. विजय कुमार उर्फ धनराज पुत्र जनार्दन कुमार निवासी खानपुर कला थाना झिंझाना जनपद शामली उम्र 35 वर्ष
क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद
1 149/23 392/411 भादवि जानकीपूरम लखनऊ
2 354/24 209 भादवि जानकीपूरम लखनऊ
3 365/15 392/411 भादवि आशियाना लखनऊ
4 366/15 392/411 भादवि आशियाना लखनऊ
5 531/16 2/3 गैंगेस्टर एक्ट आशियाना लखनऊ
6 3621/15 392 भादवि आशियाना लखनऊ
7 389/15 392 भादवि गोमतीनगर लखनऊ
8 464/15 392 भादवि गोमतीनगर लखनऊ
9 648/24 3/ 25 शस्त्र अधि. कोतवाली आजमगढ़

07. गिरफ्तारी करने वाली टीम – उ0नि0 अक्षय परवीर कुमार त्यागी, हे0कां0 जय कुमार, कां0 राजन कुमार, कां0 मुकेश सिंह, कां0 सुनील कुमार एसटीएफ टीम गाजियाबाद यूनिट
उ0नि0 देवेन्द्रनाथ दूबे चौकी प्रभारी बलरामपुर, उ0नि0 राज नारायण पाण्डेय चौकी प्रभारी बदरका, हे0कां0 सतीश यादव, कां0 राजन कुमार, कां0 जितेन्द्र यादव, कां0 मार्तण्ड कुमार थाना कोतवाली आजमगढ़