प्रेस-विज्ञप्ति
हेमराज मीना, पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु अभियान के क्रम में आज दिनांक- 10.12.2024 को आजमगढ़ पुलिस द्वारा निम्नवत कार्यवाहियां की गयी हैः-
01.थाना – अहरौला: किशोरी का अपरहण करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
घटना का पूर्व विवरण-
दिनांक 06/12/2024 को वादिनी मुकदमा थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ ने थाना अहरौला पर लिखित तहरीर दी कि दिनांक 04.12.2024 वादिनी की लड़की उम्र करीब 17 वर्ष को विपक्षी गोविन्द पुत्र रामफेर शादी करने के लिए भगा ले गया जानकारी मिलने पर वादिनी व परिवार के लोग पूछने जाने पर भद्दी भद्दी गुप्ता व जान माल की धमकी देते हुए मारपीट की गयी, के सम्बन्ध मे थाना अहरौला पर मु0अ0सं0 506/2024 धारा 137(2)/87/115(2)/352/351(2)/3(5) बीएनएस दिनांक घटना 04.12.2024 व समय अ0त0 बजे घटनास्थल बदह ग्राम झगड़ा पाकड़ बनाम 1. रामफेर पुत्र अज्ञात,2. रामफेर की पत्नी 3. गुड्डू पुत्र रामफेर 4.गुड्डू की पत्नी 5. रामफेर की पुत्रिया समस्त निवासी ग्राम झगड़ा पाकड़ थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ के विरूद्ध बतफ्तीसी उ0नि0 श्री राकेश कुमार तिवारी के पंजीकृत किया गया था।
गिरफ्तारी का विवरण-
दिनांक 10.12.2024 उ0नि0 गोविन्द राजभर मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त गोविन्द राजभर पुत्र श्रीरामफेर निवासी झगड़ा पाकड़ थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ गौरी पुलिया सड़क किनारे से समय 10.05 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया है।





