श्री शिवजी के खाते से साइबर ठगी कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा निकाले गये 2,59,000.00/- रूपये को दिनाँक-12.12.2024 को साइबर थाना बलिया द्वारा सम्पूर्ण राशि उनके खाते मे वापस कराया गया ।
संक्षिप्त विवरण-
दिनाँक-18.11.2024 को वादी मुकदमा श्री शिवजी पुत्र स्व0 हरिहर प्रसाद निवासी रेपुरा थाना हल्दी जनपद बलिया द्वारा थाना साइबर क्राइम कार्यालय आकर एक शिकायती प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि वादी मुकदमा के यूपीआई से भिन्न-भिन्न तिथियों में कुल-2,59,000.00/- रूपये (शब्दो में-दो लाख उन्सठ हजार रूपये मात्र) अज्ञात व्यक्ति के खाते में स्थानान्तरण किया गया है । इस तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-16/2024 धारा-66(डी) आई.टी. एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया ।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक व नोडल साइबर क्राइम जनपद बलिया के निर्देशन मे थाना साइबर क्राइम बलिया द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी, जिसके फलस्वरूप दिनाँक-12.12.2024 को शिकायतकर्ता श्री शिवजी के खाते में अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्थानान्तरित सम्पूर्ण धनराशि कुल-259000.00/- रूपये (शब्दों में-दो लाख उन्सठ हजार रूपये मात्र) को वापस कराया गया है । शिकायतकर्ता श्री शिवजी द्वारा बलिया पुलिस तथा थाना साइबर क्राइम की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया ।
थाना साइबर क्राइम / हल्दी पुलिस टीम बलिया-
1- निरीक्षक श्री नदीम अहमद फरीदी (प्रभारी थाना साइबर क्राइम बलिया)
2- निरीक्षक श्री बिजेन्द्र सिंह (निरीक्षक अपराध थाना हल्दी)
3- आरक्षी शिव प्रताप सिंह (थाना हल्दी)
4- मु0आ0 मो0 जफर (थाना साइबर क्राइम बलिया)
5- आरक्षी अमरनाथ मिश्र (साइबर सेल बलिया)
6- आरक्षी अमर बहादुर यादव (थाना साइबर क्राइम बलिया)
7- आरक्षी कुलदीप दूबे (थाना साइबर क्राइम बलिया)
8- म0 आरक्षी काजल शुक्ला (साइबर सेल बलिया)
9- म0 आरक्षी प्रिया जायसवाल (थाना साइबर क्राइम बलिया)