TV20 NEWS || CHANDAULI : “पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के तहत चौपाल लगाकर किया गया जागरूकता कार्यक्रम”
पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सदर श्री विनय कुमार सिंह के साथ साइबर क्राइम पुलिस टीम व कोतवाली चन्दौली महिला बीट कर्मियों द्वारा कोतवाली चन्दौली क्षेत्र अन्तर्गत मिशन शक्ति अभियान के तहत चौपाल लगाकर किया गया जागरुक।
⏩मिशन शक्ति के विशेष अभियान ( फेज-05 ) के तहत कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु महिलाओं/बालिकाओं को चन्दौली पुलिस द्वारा किया गया जागरुक।
⏩महिलाओं को विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नम्बरों, शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, महिला हेल्प डेस्क व कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित कर किया जा रहा है महिलाओं का सशक्तिकरण।
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के सुरक्षार्थ व स्वालंबन हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान (फेज-05) के तहत पुलिस अधीक्षक चन्दौली श्री आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय कुमार सिंह द्वारा कोतवाली चन्दौली अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय सिरसी में मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के तहत आयोजित चौपाल में पहुंचकर महिलाओं/बलिकाओं को जागरूक किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक सदर महोदय द्वारा महिलाओ व बालिकाओं को बताया गया कि उ0प्र0 सरकार द्वारा बालिकाओं/महिलाओं के पढाई व रोजगार के लिए बहुत सारी सरकारी योजनाएं चलायी जा रही है। जिनका लाभ वह सहजता से प्राप्त कर सकती है। महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे संक्षिप्त जानकारी दी गयी। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर – वूमेन पॉवर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, एम्बुलेंस सेवा-108, चाइल्ड लाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076 तथा सार्थक और सकारात्मक चर्चा कर गुड टच, बैड टच के बारे में, घरेलू हिंसा के बारे में, साइबर अपराधों के बारें में साइबर हेल्पलाइन-1930 आदि सहित कानूनी प्रावधानों एवं उनके अधिकारों इत्यादि के बारें में चर्चा करते हुए शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए पम्पलेट प्रदान कर जागरूक किया गया।
बालिकाओं की पढाई व रोजगार के लिए आते या जाते समय किसी भी आपातकाल स्थिति में वूमेन पॉवर लाइन-1090 या 112 डायल कर सकती है। चन्दौली पुलिस महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा के लिए हमेशा कटिबद्ध है।
आज दिनाँक 15.12.2024 को उपरोक्त प्राथमिक विद्यालय सिसरी हिनौती के चौपाल के दौरान प्रभारी निरीक्षक चन्दौली राजेश कुमार सिंह, साइबर क्राइम थाना चन्दौली पुलिस टीम, महिला बीट पुलिसकर्मी, प्रधानाध्यापिका श्रीमती ललिता देवी, महिला ग्राम प्रधान श्रीमती पूजा सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा बहु, सफाईकर्मी, पंचायत सेवक, बीएलओ व आस पास के गाँव से बहुत ज्यादा संख्या में महिलाएं व बालिकाएं सम्मिलित रही है।