TV20 NEWS || AZAMGARH,गोकशी करने वाले 02 अभियुक्त घटना में प्रयुक्त चापड व चाकू तथा अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार*
दिनांक 05.12.2024 को वादी राजेश कुमार विश्वकर्मा पुत्र रामनरायन विश्वकर्मा ग्रामसभा पुरसुड़ी थाना- बरदह, जनपद आजमगढ़ द्वारा सूचना दिया गया कि गाँव के पश्चिम सीवान के एक पुरानें कुएं में बोरे में भरकर कुछ फेंका हुआ है तथा पास के ही खेत में खून के निशान भी हैं जिसके आधार पर पुलिस ने गाँववालों की सहायता से बोरे को कुंए से बाहर निकलवाया। बोरा खोलने पर उसमें प्रतिबंधित पशु के शरीर का कुछ भाग मिला। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 383/24 धारा 3/5/8 गौ हत्या निवारण अधि0 बनाम अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में मुखबिर की सूचना के आधार पर 03 अभियुक्तों 1.मो0 अनस उर्फ मुनीस उर्फ मुंसा पुत्र फिरोज ग्राम बक्सपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ़ 2. परवेज उर्फ कल्लू पुत्र शमशेर ग्राम इसहाकपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ़ 3.ओमप्रकाश पुत्र बंगाली ग्राम बागपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ़ का नाम प्रकाश में आया।
गिरफ्तारी का विवरण/घटना का अनावरणः-
आज दिनांक 15.12.24 को मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्त मो0 अनस उर्फ मुनीस उर्फ मुंसा पुत्र फिरोज ग्राम बक्सपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ़ को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ ग्राम बीकापुर से समय करीब 10.24 बजे गिरफ्तार किया गया जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 396/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया तथा मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये एक अन्य अभियुक्त ओमप्रकाश पुत्र बंगाली ग्राम बागपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ़ को ग्राम नुआवा प्रा0 पाठशाला से समय करीब 12.15 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त अनस उपरोक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चापड़ व चाकू भी बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान माननीय न्यायालय किया गया।
बरामदगी का विवरणः-
01. एक अदद तमन्चा 315 बोर
02. एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
03. घटना में प्रयुक्त चापड व चाकू।
पंजीकृत अभियोगः-
01. मु0अ0सं0 396/24 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम अनस उपरोक्त
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-
1. मो0 अनस उर्फ मुनीस उर्फ मुंसा पुत्र फिरोज ग्राम बक्सपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ़।
1. मु0अ0सं0 396/24 धारा 3/25 आर्म्स थाना बरदह, आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 383/24 धारा 3/5/8 गौ हत्या नि0अधि0 में 4/25 आर्म्स एक्ट थाना बरदह, आजमगढ़
3. मु0अ0सं0 92/22 धारा 60 आबकारी अधि0 थाना बरदह, आजमगढ़
2. ओमप्रकाश पुत्र बंगाली ग्राम बागपुर थाना बरदह जनपद आजमगढ़।
1. मु0अ0सं0 383/24 धारा 3/5/8 गौ हत्या नि0अधि0 में 4/25 आर्म्स एक्ट थाना बरदह, आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 478/12 धारा 323, 323, 325, 325, 504, 504, 506, 506 भादवि थाना बरदह, आजमगढ़
3. मु0अ0सं0 155/17 धारा 504/506 भादवि थाना बरदह, आजमगढ़