*TV20 NEWS || JAUNPUR: थाना केराकत पुलिस टीम द्वारा 25000 का इनामिया वाछिंत अभियुक्त गिरफ्तार*

प्रेस नोट
दिनांक-19.12.2024
थाना केराकत पुलिस टीम द्वारा 25000 का इनामिया वाछिंत अभियुक्त गिरफ्तार-
डा0 अजय पाल, पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों एवं वाँछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी केराकत के पर्यवेक्षण में थाना केराकत पुलिस द्वारा प्र0नि0 अवनीश कुमार राय के नेतृत्व में थाना खुटहन पर पंजीकृत मु0अ0सं0-75/2023 धारा 406/420/506/467/468/471 आईपीसी के वांछित अपराधी रिजवान अहमद पुत्र रईस अहमद निवासी बखरा नोनारी थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़, जिसपर पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा 25000/ रुपये पुरस्कार घोषित किया गया है, को दिनांक 19.12.2024 को अमहित प्राथमिक विद्यालय के पास से समय 09.05 बजे गिरफ्तार कर चालान सम्बन्धित माननीय न्यायालय जौनपुर किया गया । अग्रेतर कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
रिजवान अहमद पुत्र रईस अहमद निवासी बखरा नोनारी थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़।
अपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0-75/2023 धारा-406/420/506/467/468/471 आईपीसी थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
2.मु0अ0सं0-185/18 धारा-406/419/420/504/506 थाना कोतवाली जनपद आजमगढ़।
3.मु0अ0सं0-414/24 धारा-115(2)/333/351(2)/352/74(3)(5) बीएनएस थाना सरायमीर आजमगढ़।
गिरफ्तारी करने वाली टीम-
श्री अवनीश कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक थाना केराकत जनपद जौनपुर।
हे0का0 राकेश कुमार सिंह, थाना केराकत जौनपुर।
हे0का0 रवि प्रताप सिंह, थाना केराकत जनपद-जौनपुर।
का0 रतन लाल गिरी, थाना केराकत जनपद जौनपुर।