TV 20 NEWSll AZAMGARH, हेमराज मीना, पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़* के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु अभियान के क्रम में आज दिनांक- 23.12.2024 को आजमगढ़ पुलिस द्वारा निम्नवत कार्यवाहियां की गयी

*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक- 23.12.2024*

 

*हेमराज मीना, पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़* के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु अभियान के क्रम में आज दिनांक- 23.12.2024 को आजमगढ़ पुलिस द्वारा निम्नवत कार्यवाहियां की गयी हैः-

 

*01.थाना- तरवाः हत्या के प्रयास में वांछित 04 अभियुक्त गिरफ्तार ।*

*पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण (संक्षेप में)–*

आवेदक शिवकुमार सिंह पुत्र रामदुलारे सिंह ग्राम टण्डवा खास थाना तरवाँ जिला आजमगढ को दिनांक 20-10-024 को समय लगभग 09 बजे सुबह लगभग नाली के विवाद को लेकर आवेदक के पट्टीदार जबरी भवानी प्रसाद सिंह पुत्र रामप्यारे सिंह व वैभव सिंह (विन्नी) व विपूल सिंह पुत्रगण भवानी प्रसाद सिंह व सीमा देवी पत्नी भवानी प्रसाद सिंह द्वारा गाली गलौज देते मारपीट व लाठी से मारना तथा धारदार हथियार से जान से मारने की नियत से मारने पीटना जिससे आवेदक सर में चोट लगने के कारण मै मौके पर ही बेहोश हो गया व अभी जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 300/2024 धारा 109,115(2),352,351(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था जिसकी विवेचना व0उ0नि0 जीतेन्द्र कुमार सिंह द्वारा सम्पादित किया जा रहा है ।

*गिरफ्तारी की विवरण-*

➡दिनाक 22.12.24 को वरि. उ0नि0 जीतेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्ता / अभियुक्त 1.भवानी प्रसाद सिंह पुत्र रामप्यारे सिंह 2.वैभव सिंह उर्फ विन्नी पुत्र भवानी प्रसाद सिंह निवासीगण ग्राम टण्डवा खास थाना तरवाँ जनपद आजमगढ को तितिरा पुलिया के पास से समय करीब 20.30 बजे गिरफ्तार कर हिरासत पुलिस मे लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय किया गया है।

➡आज दिनाक 23.12.24 को वरि. उ0नि0 जीतेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्ता / अभियुक्त 1. सीमा सिंह पत्नी भवानी प्रसाद सिंह 2.अभिनव उर्फ विपुल सिंह पुत्र भवानी प्रसाद सिंह निवासीगण ग्राम टण्डवा खास थाना तरवाँ जनपद आजमगढ को ग्राम भिलिहीली से समय करीब 09.30 बजे गिरफ्तार कर हिरासत पुलिस मे लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय किया गया है।