TV 20 NEWSll AZAMGARH, साइबर फ्राडर द्वारा बैंक कर्मी बनकर लोन दिलाने के नाम पर हुआ धोखाधडी से निकाली गयी 63530 रुपये को वादी के खाते में वापस कराया गया

*साइबर फ्राडर द्वारा बैंक कर्मी बनकर लोन दिलाने के नाम पर हुआ धोखाधडी से निकाली गयी 63530 रुपये को वादी के खाते में वापस कराया गया*

पुलिस अधीक्षक मऊ श्री इलामारन जी के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री महेश सिंह अत्रि के पर्वेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री अंजनी कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में थाना साइबर क्राइम मऊ में पंजीकृत अभियोग 23/24 धारा 419,420 IPC व 66सी, 66डी आईटी एक्ट में नि0 संजय कुमार सरोज,विवेचक व साइबर क्राइम मऊ व थाना कोपागंज साइबर पुलिस टीम (संयुक्त टीम) द्वारा त्वरित कर्यवाही करते हुए वादी के खाते से साइबर अपराधियों द्वारा बैंक कर्मी बनकर लोन दिलाने के नाम पर हुऐ धोखाधडी से निकाली गयी 63530 रुपये धनराशि को वादी के खाते में वापस कराया गया।

*साइबर सुरक्षा टिप्स-*

01. किसी भी अनजान फोन कॉल पर अपनी बैंक डिटेल, ओटीपी, पैन कार्ड व आधार कार्ड की डिटेल किसी के साथ साझा न करें।

02. सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।

03. अनजान लिंक्स पर क्लिक न करें।

04. ऑनलाइन शॉपिंग में सुरक्षित वेबसाइट्स का उपयोग करें।

 

*नोट-* साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 पर सूचना अंकित कराये, सूचना विलम्ब से देने पर साइबर अपराधियों द्वारा धन निकाल लिया जाता है। धन निकलने के उपरान्त पैसे वापस होने की सम्भावना बहुत कम होती है। लोगो को साइबर ठगों से सावधान रहने की जरुरत है।

*बरामदकर्ता संयुक्त पुलिस टीम–*

प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर क्राइम , नि0 संजय कुमार सरोज,विवेचक (प्रभारी डायल 112 जनपद मऊ), हे0का0 शैलेन्द्र कुमार कनौजिया, का0 प्रभात कुशवाहा, का0 प्रदीप कुमार पटेल, थाना साइबर क्राइम थाना मऊ। प्रभारी निरीक्षक थाना कोपागंज श्री नवलकिशोर सिंह, उ0नि0 हरिकेश यादव, क0आ0 अभिजित पटेल, का0 अंकित चौरसिया, म0का0 उर्वशी शुक्ला थाना कोपागंज जनपद मऊ।