TV 20 NEWSll, BHADOHI, मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत भदोही पुलिस द्वारा महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु चलाया जा रहा विशेष अभियान
*प्रेस नोट*
*जनपद भदोही*
*दिनांक-24.12.2024*
*♦️मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के तहत भदोही पुलिस द्वारा महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन हेतु चलाया जा रहा विशेष अभियान-*
*♦️समस्त महिला बीटों में नियुक्त महिला बीट अधिकारियों द्वारा ग्राम चौपाल का आयोजन कर महिलाओं की समस्याओं का किया जा रहा निस्तारण*
*♦️महिलाओं को विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नम्बरों, संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, महिला हेल्प डेस्क व कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित कर किया जा रहा सशक्त*
कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के अंतर्गत डा0 मीनाक्षी कात्यायन, पुलिस अधीक्षक भदोही के निर्देशन में *आज दिनांक-24.12.2024 को महिला थाना एंटीरोमियो टीम द्वारा महाराजा चेत सिंह अस्पताल, थाना ज्ञानपुर एंटी रोमियो टीम द्वारा कस्बा ज्ञानपुर, थाना गोपीगंज एंटीरोमियो टीम द्वारा कस्बा गोपीगंज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, थाना कोइरौना एण्टीरोमियो टीम द्वारा सीतामढ़ी मंदिर,V.D.S. पब्लिक स्कूल बारीपुर व ग्राम मनोहरपुर, थाना भदोही एंटी रोमियो टीम द्वारा महाराजा बलवंत सिंह चिकित्सालय, कटरा मार्केट, थाना चौरी एंटी रोमियो टीम द्वारा ग्राम दरूनहां व कंपोजिट विद्यालय दरुनहां, औराई एंटी रोमियो टीम द्वारा ग्राम कोठरा उचेठा व नरथुआ, ऊँज एंटी रोमियो टीम द्वारा ग्राम पुरेविश्वनाथपुर व अईनछ, थाना सुरियावां एंटी रोमियो टीम द्वारा कस्बा सुरियावा में महिलाओं व बालिकाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं तथा हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी देते हुए पंपलेट वितरित कर जागरूक किया गया।*
इसी क्रम में जनपद के समस्त थाना क्षेत्र अंतर्गत महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गांवों/कस्बों/स्कूलों/कॉलेजों/मंदिरों में भ्रमण कर प्राथमिकता के आधार पर महिला/बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही चौपाल का आयोजन कर महिलाओं एवं बालिकाओं को कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण के तहत महिला सुरक्षा व बचाव संबंधी जानकारी दी गई और शासन द्वारा जारी हेल्प लाइन नम्बर, जैसे- 1090, 112, 1076, 1098, 108 की विस्तृत जानकारी देते हुए संकट के समय इनके प्रयोग हेतु बताया गया। साथ ही साइबर अपराधों के संबंध में अवगत कराते हुए इससे बचने और सतर्क रहने हेतु 1930 हेल्प लाइन नंबर का उपयोग करने के संबंध में जानकारी दी गई। सरकार द्वारा महिलाओं से संबंधित संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित उन्हें जागरूक किया गया।





