TV 20 NEWSll AZAMGARH, ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान के तहत जनपदीय पुलिस की गुणवत्तापूर्ण विवेचना, मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन

*प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक- 24.12.2024, जनपद आजमगढ़*

 

“ऑपरेशन कनविक्शन” अभियान के तहत जनपदीय पुलिस की गुणवत्तापूर्ण विवेचना, मॉनिटरिंग सेल व अभियोजन द्वारा की गयी प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप 02 आरोपी अभियुक्तों को मा0 न्यायालय द्वारा हत्या के आरोप में दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा एवं अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।

 

*थाना कोतवाली: हत्या के 02 आरोपी अभियुक्त को आजीवन कारावास व 22-22 हजार रूपये जुर्माना*

➡ दिनांक- 11.04.2015 को वादी मुकदमा नन्हेलाल पुत्र स्व0 मुन्नर नि0 बद्दोपुर थाना कोतवाली जनपद आजमगढ ने थाना तरवां पर लिखित तहरीर दी थी कि दिनांक-10.04.2015 को विपक्षी 1. अखिलेश यादव पुत्र रामनरेश नि0 बद्दोपुर थाना कोतवाली जनपद आजमगढ 2. दुलारी भारती पुत्री किशुन नि0 बस्ती सिधारी थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ द्वारा वादी मुकदमा के भाई का गला काटकर हत्या कर दिया गया था।

➡ अभियुक्त के विरूद्ध थाना तरवां पर मु0अ0सं0- 140/2015 धारा 302/201 भादवि0 पंजीकृत किया गया ।

➡ अभियुक्तों के विरूद्ध आरोप पत्र मा0 न्यायालय में दाखिल किया गया।

➡ मुकदमा उपरोक्त में 11 गवाह परीक्षित हुए है।

➡जिसके क्रम में दिनांक- 24.12.2024 को मा0 न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश आजमगढ़ कोर्ट नं0- 06 द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित *अभियुक्त 1. अखिलेश यादव पुत्र रामनरेश नि0 बद्दोपुर थाना कोतवाली जनपद आजमगढ 2. दुलारी भारती पुत्री किशुन नि0 बस्ती सिधारी थाना सिधारी जनपद आजमगढ़ को दोषसिद्ध पाते हुए प्रत्येक को आजीवन कारावास एवं 22-22 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित* किया गया है।