TV20 NEWS||AZAMGARH,थाना-कप्तानगंजः-हत्या के प्रयास में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार

दिनांक 25.12.2024 को वादिनी जूली गुप्ता पुत्री चन्द्रप्रकाश गुप्ता ग्राम कप्तानगंज जनपद आजमगढ द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि समय लगभग19.15 बजे वादिनी के मिठाई की दुकान पर आकर वादिनी के भाई शुभम गुप्ता पुत्र चन्द्र प्रकाश गुप्ता को पुरानी रंजिश को लेकर कस्बा कप्तानगंज के रहने वाले रोहित शुक्ला उर्फ छोटू शुक्ला पुत्र गुड्डू शुक्ला कस्बा कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ अपने साथी विशाल चौबे पुत्र योगेन्द्र चौबे ग्राम चकसमसपुर भाऊपुर थाना रानी कि सराय जनपद आजमगढ़ के साथ मिठाई मागँने के दौरान विशाल चौबे द्वारा पिस्टल से जान से मारने की नियत से फायर कर दिया जिससे वादिनी के भाई के हाथ में चोटे आयी हैं। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 425/2024 धारा 109 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट बनाम अभियुक्त 01. रोहित शुक्ला उर्फ छोटू शुक्ला पुत्र गुड्डू शुक्ला कस्बा कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ 02. विशाल चौबे पुत्र योगेन्द्र चौबे ग्राम चकसमसपुर भाऊपुर थाना रानी कि सराय जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध पंजीकृत किया गया है। मुकदमा उपरोक्त में पूर्व में एक अभियुक्त की गिरफ्तारी की जा चुकी है।
गिरफ्तारी की विवरणः-
आज दिनाक 28.12.24 को उ0नि0 ओम प्रकाश दूबे मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त रोहित शुक्ला उर्फ छोटू शुक्ला पुत्र त्रिवेणी शुक्ला निवासी कस्बा कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ को जेहरा पिपरी मोड़ से समय करीब 12.20 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय किया गया।