*TV20 NEWS || AZAMGARH : थाना-मेहनाजपुरः- प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने वाली 1 अभियुक्ता गिरफ्तार,पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरण*

थाना-मेहनाजपुरः- प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने वाली 01 अभियुक्ता गिरफ्तार
पूर्व की घटना का संक्षिप्त विवरणः-
आवेदिका सविता देवी पत्नी स्व0 हीरालाल यादव ग्राम कुरेहरा तेज सिंह थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ द्वारा लिखित तहरीर दिया गया कि अभियुक्ता प्रमिला सिंह पत्नी जयप्रकास सिंह निवासी चौवाहा थाना केराकत जनपद जौनपुर द्वारा वादिनी को लालच देते हुए व रोगों को प्रार्थना से ठीक करने का लालच देते हुए धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाया गया जिससे वादिनी द्वारा मना कर दिया गया। परन्तु दिनांक- 29-12-2024 को प्रमिला सिंह उपरोक्त द्वारा वादिनी के घर के सामने काफी लोगों को इकट्ठा करके बायबल पढ़ते हुए इसाई धर्म को बडा बताना तथा हिन्दू धर्म के देवी देवताओ के प्रति अपमान जनक टिप्पणी करते हुए लोगों को इसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। लिखित तहरीरी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 201/2024 धारा 299,353(2) बी0एन0एस0 व 3,5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 बनाम अभियुक्ता प्रमिला सिंह पत्नी जयप्रकास सिंह निवासी चौबाहे थाना केराकत जनपद जौनपुर के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण :-
आज दिनांक 30.12.24 को उ0नि0 दीपक कुमार व उ0नि0 अजीज खान मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्ता प्रमिला सिंह पत्नी जयप्रकाश सिंह निवासी ग्राम गंगोली चौबाहे थाना केराकत जनपद जौनपुर को चिल्लूपुर मोड से समय करीब 11.15 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्ता का चालान माननीय न्यायालय किया गया।
पंजीकृत अभियोगः-
01. मु0अ0सं0 201/2024 धारा 299,353(2) बी0एन0एस0 व 3,5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरूद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ़
बरामदगी का विवरणः-
01. 07 अदद धर्मग्रन्थ बाइबल,
02. 01 अदद प्रार्थना कापी,
03. 01 अदद नया नियम भजन संहिता पुस्तिका,
04. 01 अदद बाइबल अंश पुस्तिका,
05. 01 अदद भजन संग्रह पुस्तिका
गिरफ्तार करने वाली टीम :-
1. उ0नि0 दिपक कुमार थाना मेहनाजपुर ,आजमगढ़
2. उ0नि0 अजीज खान थाना मेहनाजपुर , आजमगढ़
3. का0 विनोद यादव थाना मेहनाजपुर आजमगढ़
4.म0का0 सरोज यादव थाना मेहनाजपुर आजमगढ़