*TV20 NEWS || VARANASI: उप निरीक्षक प्रमोद यादव को पुलिस अधीक्षक ने जूडो चैंपियनशिप में रजत पदक के लिए सम्मानित किया*

जनपद के थाना दुर्गागंज पर नियुक्त उ0नि0 प्रमोद यादव द्वारा 34 बटालियन पीएसी भूल्लनपुर वाराणसी में दिनांक-25 से 29 दिसम्बर तक आयोजित जोनल पुलिस जूडो चैंपियनशिप प्रतियोगिता में “रजत पदक” प्राप्त किया गया है।
आज दिनांक-06.01.2025 को डा0 मीनाक्षी कात्यायन, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा उप निरीक्षक प्रमोद यादव को पुलिस कार्यालय में मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया एवं जीत की बधाई दी गई।
उप निरीक्षक प्रमोद यादव द्वारा पूर्व में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित पुलिस की अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर मेडल प्राप्त किया गया है।
मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश, श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा भी उप निरीक्षक प्रमोद यादव को कुश्ती प्रतियोगिता में गोरखपुर केशरी के रूप में गदा व 11 लाख रुपए नगद से पुरस्कृत किया गया है।