*TV20 NEWS || AZAMGHARH : समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिला पार्टी कार्यालय पर संपन्न,जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने सर्वप्रथम सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को नव वर्ष 2025 की शुभकामनाएं दी*

प्रकाशनार्थ
07/01/2025आजमगढ़
आज समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिला पार्टी कार्यालय पर संपन्न हुई। जिसमें जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने सर्वप्रथम सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को नव वर्ष 2025 की शुभकामना दिया।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होता है। सब लोग मिलकर सन 2025 में राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर गांव-गांव जाकर पी. डी.ए.,संविधान व लोकतंत्र को समाप्त करने के भाजपा की साजिशों को लोगो को बताएं एवं बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, किसानो की समस्याओं के बारे में मोदी योगी की जन विरोधी नीतियों का खुलासा करें।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने कहा है कि जो कार्यकर्ता मेहनत और संघर्ष करेगा उसी को पार्टी पदाधिकारी बनाएंगे और टिकट भी देंगे।
विधायक व पूर्व मंत्री श्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि योगी सरकार केवल धर्म व जाती के आधार पर जनता के बीच नफरत पैदा कर सामाजिक एकता को तोड़कर राष्ट्र विरोधी कार्य कर रहे हैं। किसानों को ना तो खाद मिल रही है नहीं बिजली समय पर मिल पा रही है। डीजल पंप से सिंचाई महंगी होने के कारण किसान तबाह हो रहा है। सन 2027में जनता इसका हिसाब कर इन्हें सत्ता से बाहर कर देगी।
बैठक में बेचई सरोज विधायक,नंदकिशोर यादव पूर्व सांसद, कमला प्रसाद यादव पूर्व एमएलसी,विजय यादव अध्यक्ष जिला पंचायत, जयराम पटेल,हरिप्रसाद दुबे,विवेक सिंह, रामदेव चौहान, प्रदीप कुमार यादव, बर्मन यादव, बृजेश यादव, लाइक अहमद, अजीत कुमार राव, सुनीता सिंह, सना परवीन, अनीता चौहान, आशुतोष चौधरी, कुणाल मौर्य, सोहराब अहमद, देवशी यादव, हरिराम यादव, जगदीश यादव, डॉक्टर धनराज यादव, राज नारायण यादव, रामआसरे चौहान, अशोक यादव, सोभनाथ यादव, हरिश्चंद्र यादव, सूरज राजभर, बबीता चौहान, भोला यादव, संतोष कुमार गौतम, प्रेमा यादव, वसीम अहमद लालगंज, आदि लोग उपस्थित रहे।

SLOT GACOR
Paito SDY Lotto
Slot