*TV20 NEWS|| SIKANDARPUR: महाकुंभ मेला संबंधी भ्रामक पोस्ट करने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई*

महाकुंभ मेला संबंधी भ्रामक पोस्ट करने वाले युवक के खिलाफ कार्रवाई

दिनांक 13.01.2025 को एक व्यक्ति द्वारा फेसबुक पर महाकुंभ मेला संबंधी एक भ्रामक पोस्ट साझा की गई थी, जिसकी सूचना X प्लेटफार्म के माध्यम से प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही थाना स्थानीय ने तत्परता से संज्ञान लिया और युवक को हिरासत में लेकर उससे पोस्ट के संबंध में पूछताछ की।

पूछताछ के बाद, भ्रामक पोस्ट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई। इस कार्रवाई में #CO_सिकन्दरपुर श्री आशीष मिश्र के मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा उचित कदम उठाए गए। पुलिस विभाग ने सोशल मीडिया पर फैली अफवाहों और गलत जानकारी के खिलाफ सख्त चेतावनी दी है और ऐसे मामलों में कड़ी कानूनी कार्रवाई की बात कही है।