*TV20 NEWS || AZAMGARH :कोयलसा खंड में मकर संक्रांति उत्सव और सहभोज का आयोजन, विभाग प्रचारक दीनानाथ ने भारतीय संस्कृति और संघ के उद्देश्य पर दिया मार्गदर्शन*

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कोयलसा खंड मकर संक्रांति उत्सव एवं सहभोज का कार्यक्रम गोपालगंज में संपन्न हुआ। सहभोज कार्यक्रम में विभाग प्रचारक दीनानाथ का कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन मिला।
सहभोज कार्यक्रम का सेवा भाव से कार्यक्रम को कराया जाता है।भारतीय संस्कृत के प्रभाव पर चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति एवं संस्कार को जागृत करना ही संघ का वास्तविक उद्देश्य है।मकर संक्रांति पाश्चात्य सभ्यताओं की ओर जा रहे लोगों को सनातन धर्म के आदर्शों का ज्ञान बोध कराता है। सनातन संस्कृति के उद्गम स्थल भगवान श्रीराम हैं।
मकर संक्रांति पर्व पर दान की सनातन परंपरा को जीवित रखना प्रत्येक हिन्दू का कर्तव्य है।
कोयलसा नगर खंड प्रचारक आयुष जी,शारीरिक प्रमुख प्रियांशु जी मंडल कार्यवाह हर्षित जी,अशुमान जी,अजय यादव,हरीश तिवारी,मनीष सिंह, ब्लॉक प्रमुख संतोष यादव, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष आशुतोष चौबे,श्रवण चौरसिया,जंग बहादुर सिंह,हरेंद्र सिंह,श्याम वृक्ष मौर्य, पशुपतिनाथ सिंह उपस्थित रहे।