*TV20 NEWS || AZAMGARH : मुख्यमंत्री के आदेश पर ग्राम पंचायत हथिया में वृक्षारोपण, महुआ और अमरूद के पौधे लगाए गए*
एक पौधा मां के नाम सरकार की मनसारूप प्रधानमंत्री जी के आवाहन पर मुख्यमंत्री जी के आदेश क्रम में पूरे प्रदेश में पर्यावरण सुरक्षित रहे।
इसके लिए लगातार वृक्षारोपण किया जा रहा है।
आज दिनांक 19 जनवरी 2024 को ग्राम पंचायत हथिया में ग्रामीण सफाई कर्मचारी जितेंद्र जी के माता जी के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में महुआ का पौधा भेंट करते हुए।
उनके पिताजी को उसके बाद उनके घर के सामने माताजी के श्रद्धांजलि पर मां के नाम एक पौधा लगाते हुए।
महुआ का अमरूद का पौधा लगाकर पुष्प श्रद्धांजलि अर्पित करते हुऎ।
सफाई कर्मचारियों द्वारा दिन रविवार को पौधा लगाया जाता है।
ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सीपी यादव ने बताया कि हम अपने समाज के लिए लगातार वृक्षारोपण कर रहे हैं।
जिससे कि मेरा जनपद मेरा ग्राम पंचायत स्वच्छ रहे।
ऑक्सीजन मिलता रहे।
जिससे हम सुरक्षित रहें।
गुलाब चौरसिया ने बताया कि पेड़ पौधे हमारे जीवन दाता है इनका सुरक्षा करना हमारा दायित्व बनता है।
पेड़ पौधे जीवनदाई ऑक्सीजन उत्पन्न करते हैं सुनील सिंह ने बताया कि पेड़ अस्थमा के लक्षणों को कम करता हैं।
हम आसपास के लोगों को हमेशा जागरुक करते हैं।
कि आप लोग अपने घर के आसपास एक पौधा अवश्य लगाए।
उसकी देखभाल करें जिससे कि पर्यावरण सुरक्षित रहे।
आज के पौधारोपण में ग्रामीण संघ की तरफ से जिला अध्यक्ष सीपी यादव वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया कार्यालय सचिव सुनील सिंह हीरा यादव जितेंद्र कुमार महेंद्र कुमार राजदेव श्री सुंदर राम आदि लोग मौजूद रहे।
ग्राम पंचायत हथिया विकासखंड पल्हनी जनपद आजमगढ़





