प्रेस-विज्ञप्ति, दिनांक- 19.01.2025, जनपद आजमगढ़
हेमराज मीना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु अभियान के क्रम में आज दिनांक- 19.01.2025 को आजमगढ़ पुलिस द्वारा निम्नवत कार्यवाहियां की गयी है-
01.थाना- फूलपुरः मोटरसाइकिल चोरी करने वाले 10 अभियुक्त गिरफ्तार ।
पूर्व की घटना/इतिहास–
अवगत कराना है कि दिनांक 08/12/2024 को मुकदमा वादी बुझारत यादव पुत्र रामपलट निवासी टाउन एरिया (चन्द्रशेखर आजाद नगर वार्ड नं0 6) थाना कोतवाली फुलपुर आजमगढ़ के द्वारा लिखित सूचना दिया गया कि वादी की सुपर स्पलेण्डर को लाक करके अपने घर के सामने खड़ी किये थे जिसको घर के बाहर से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चूरा लिया गया,सम्बन्ध में थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0 581/24 धारा 137(2) बीएनएस अज्ञात पंजीकृत किया गया जिसकी विवेचना उ0नि0 दिनेश कुमार त्रिपाठी के द्वारा की जा रही है दौरान विवेचना अभियुक्तगण गोविन्द यादव पुत्र विनोद यादव निवासी ग्राम चंढवा बहदपुर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ आदि 10 अभियुक्तों का नाम प्रकाश आया तथा मो0सा0 बरामदगी के आधार पर 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी।
गिरफ्तारी का विवरण/घटना का अनावरण–
दिनांक- 18.01.2025 को थानाध्यक्ष फूलपुर सच्चिदानन्द मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में विवेचना से प्रकाश में आये अभियुक्तग 1. गोविन्द यादव पुत्र विनोद यादव निवासी ग्राम चंदवा बहदपुर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ आदि 10 नफर को दुर्वाषा गेट से समय 22.45 बजे कारण गिरफ्तारी बताकर हिरासत पुलिस में नियमानुसार लिया गया व अभियुक्तगण को न्यायिक अभिरक्षा जिलाकारागार भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-
1. गोविन्द यादव पुत्र विनोद यादव निवासी ग्राम चंदवा बहदपुर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 20 वर्ष
2. सुरज गौतम पुत्र अच्छेलाल गौतम निवासी ग्राम बखरा थाना सरायमीर जिला आजमगढ़ उम्र करीब 20 वर्ष
3. सौरभ गौतम उर्फ गोलू पुत्र मदन लाल गौतम निवासी ग्राम शेखवलिया थाना फूलपुर जिला आजमगढ़ उम्र करीब 20 वर्ष 4. अर्पित मौर्या पुत्र सुरेश मौर्या निवासी ग्राम खुरासो थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 18 वर्ष
5. बुधांकुर पुत्र रामफेर निवासी ग्राम शेखवलिया थाना फूलपुर जिला आजमगढ़ उम्र करीब 18 वर्ष
6. किशन यादव पुत्र तिलकधारी यादव निवासी ग्राम बस्ती थाना सरायमीर जिला आजमगढ़ उम्र करीब 18 वर्ष
7.लालू प्रसाद यादव पुत्र अर्जून यादव निवासी ग्राम सिकरौर सहबरी थाना सरायमीर जिला आजमगढ़ उम्र करीब 19 वर्ष
8. आलोक यादव पुत्र रमेश यादव निवासी ग्राम चदवां बहदपुर थाना सरायमीर जिला आजमगढ़ उम्र करीब 19 वर्ष
9. स्वाभीमान गौतम पुत्र मटरु निवासी ग्राम बखरा थाना सरायमीर जिला आजमगढ़ उम्र करीब 19 वर्ष
10. आयुष कुमार पुत्र मनोज कुमार निवासी ग्राम शेखवलिया थाना फूलपुर जिला आजमगढ़ उम्र करीब 18 वर्ष
पूछताछ का विवरण–
पूछताछ किया गया तो सभी ने बताया कि हम लोगो एक गिरोह है,हम सभी लोग मिलकर जगह जगह पहले रैकी करते है,फिर उचित समय देखकर मोटर सायकिल को चुराते है,और उसको बेचकर हम लोग अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करते है, पल्सर मो0सा0 को हम लोगो ने मिलकर,जैतपुर बाजार अम्बेडकरनगर से तथा सुपर स्प्लेण्डर मो0सा0 हम लोगो ने कस्बा फूलपुर से लगभग एक माह पहले चोरी किये है । उसी दोनो मो0सा0 को बेचने के लिये तथा दुर्वाषा मन्दिर के पास से दूसरी मो0सा0 चोरी करने के लिये यहाँ इकट्ठा हुये है। हम लोग अपने पास कट्टा कारतूस तथा चाकू रखते है, जब भी कोई हम लोगो का विरोध या पकड़े का प्रयास करता है तो उसे इसी कट्टा व चाकू से डरा धमका कर भाग जाते है
पंजीकृत अभियोग-
1.मु0अ0सं0 581/24 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना फूलपुर,जनपद आजमगढ़ ।
2.मु0अ0सं0 203/24 धारा 406 बीएनएस थाना जैतपुर जनपद अम्बेडकरनगर ।
3. मु0अ0सं0 28/25 धारा 3/25 शस्त्र अधि थाना फूलपुर,जनपद आजमगढ़ ।
4. मु0अ0सं0 29/25 धारा 4/25 शस्त्र अधि थाना फूलपुर,जनपद आजमगढ़ ।
5. मु0अ0सं0 30/25 धारा 4/25 शस्त्र अधि थाना फूलपुर,जनपद आजमगढ़ ।
6. मु0अ0सं0 31/25 धारा 4/25 शस्त्र अधि थाना फूलपुर,जनपद आजमगढ़ ।
आपराधिक इतिहास-
1- गोविन्द यादव पुत्र विनोद यादव निवासी ग्राम चंदवा बहदपुर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़
क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद आजमगढ़
1 581/2024 303(2)/317(2) बीएनएस फूलपुर आजमगढ़ विवेचनाधिन
2 203/2024 406 भादवि जैतपुर अम्बेडकरनगर आरोप पत्र
3 28/2025 3/25 शस्त्र अधि0 फूलपुर आजमगढ़ विवेचनाधिन
02-बुधांकुर पुत्र रामफेर निवासी ग्राम शेखवलिया थाना फूलपुर जिला आजमगढ़
क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद आजमगढ़
1 581/2024 303(2)/317(2) बीएनएस फूलपुर आजमगढ़ विवेचनाधिन
2 203/2024 406 भादवि0 जैतपुर अम्बेडकरनगर आरोप पत्र
3 29/2025 4/25 शस्त्र अधि0 फूलपुर आजमगढ़ विवेचनाधिन
03- किशन यादव पुत्र तिलकधारी यादव निवासी ग्राम बस्ती थाना सरायमीर जिला आजमगढ़
क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद आजमगढ़
1 581/2024 303(2)/317(2) बीएनएस फूलपुर आजमगढ़ विवेचनाधिन
2 203/2024 406 भादवि0 जैतपुर अम्बेडकरनगर आरोप पत्र
3 30/2025 4/25 शस्त्र अधि0 फूलपुर आजमगढ़ विवेचनाधिन
04-स्वाभीमान गौतम पुत्र मटरु निवासी ग्राम बखरा थाना सरायमीर जिला आजमगढ़
क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद आजमगढ़
1 581/2024 303(2)/317(2) बीएनएस फूलपुर आजमगढ़ विवेचनाधिन
2 203/2024 406 भादवि0 जैतपुर अम्बेडकरनगर आरोप पत्र
3 31/2025 4/25 शस्त्र अधि0 फूलपुर आजमगढ़ विवेचनाधिन
05- सुरज गौतम, सौरभ गौतम उर्फ गोलू, अर्पित मौर्या, लालू प्रसाद यादव, आलोक यादव, आयुष कुमार
क्र0सं0 मु0अ0सं0 धारा थाना जनपद आजमगढ़
1 581/2024 303(2)/317(2) बीएनएस फूलपुर आजमगढ़ विवेचनाधिन
2 203/2024 406 भादवि0 जैतपुर अम्बेडकरनगर आरोप पत्र
गिरफ्तारी करने वाली टीम –
1.थानाध्यक्ष सच्चिदानन्द थाना फूलपुर आजमगढ़ ।
2. व0उ0नि0 गंगा राम विन्द थाना फूलपुर आजमगढ़ ।
3.उ0नि0 अनुराग पाण्डेय थाना फूलपुर आजमगढ़ ।





