TV 20 NEWS || SONBHADRA :थाना कोन पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित तीन नफर अभियुक्तगण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों के नाम दर्ज 01 अदद टाटा मौजिक, 01 अदद महिन्द्रा सुप्रीमों मिनी ट्रक, 01 अदद टाटा मैजिक वाहन कुल की चल सम्पत्ति को किया गया कुर्क*

प्रेस विज्ञप्ति
जनपद सोनभद्र
दिनांक-18.01.2025

थाना कोन पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित तीन नफर अभियुक्तगण के विरुद्ध 14(1) की कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों के नाम दर्ज 01 अदद टाटा मौजिक, 01 अदद महिन्द्रा सुप्रीमों मिनी ट्रक, 01 अदद टाटा मैजिक वाहन कुल (अनुमानित कीमत 12 लाख 10 हजार रुपये) की चल सम्पत्ति को किया गया कुर्क –

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अशोक कुमार मीणा के कुशल निर्देशन में जनपद में गैंगेस्टर अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे आज दिनांक 18.01.2025 को थाना कोन पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 110/2024 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम से सम्बन्धित 03 नफर अभियुक्तों 01.उमेश राजभर पुत्र जियालाल निवासी कोईलार थाना कपसेठी जनपद वाराणसी द्वारा अवैध धन से अर्जित की गई एक अदद टाटा मैजिक संख्या UP65HT6031 अनुमानित कीमत 2,60,000/- रुपये (दो लाख साठ हजार रुपये), 02. रविन्द्र उर्फ रविशंकर पाल पुत्र विजय बहादुर पाल निवासी दादूपुर धौकलगंज थाना कसपेठी जनपद वाराणसी द्वारा अवैध धन से अर्जित की गई एक अदद महिन्द्रा सुप्रो (मिनी ट्रक) वाहन संख्या UP65JT1604 अनुमानित कीमत 3,00,000/- रुपये (तीन लाख रुपये), 03. नागेन्द्र पाल पुत्र राजनारायण पाल निवासी हरदोपट्टी थाना चौरी जनपद भदोही द्वारा अवैध धन से अर्जित की गई एक अदद टाटा मैजिक वाहन संख्या UP65AT5503 अनुमानित कीमत 6,50,000 रुपये (छ: लाख पचास हजार रुपये) जो थाना हाजा पर निरुद्ध होकर खड़ीं है, को धारा 14(1) गैंगेस्टर एक्ट के तहत जिलाधिकारी सोनभद्र के आदेश के क्रम में कोन पुलिस द्वारा नियमानुसार कुर्क किया गया ।