हेमराज मीना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु अभियान के क्रम में आज दिनांक- 21.01.2025 को आजमगढ़ पुलिस द्वारा निम्नवत कार्यवाहियां की गयी है-
01.थाना-मेंहनगर- किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाला 01 आरोपी गिरफ्तार-
पूर्व की घटना/इतिहास का विवरण (संक्षेप में)-
दिनांक 20.01.2025 वादिनी मुकदमा द्वारा थाना मेंहनगर पर लिखित तहरीर दी कि दिनांक 19/01/25 को मेरी नाबालिक लड़की के साथ विपक्षी हिमान्शु सिंह s/o अमरनाथ सिंह पता बेनुपुर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ़ द्वारा गलत काम किया गया तथा विपक्षी द्वारा गाली और जान से मारने की धमकी दिया गया जिसके सम्बन्ध में मु0अ0सं0 29/2025 धारा 64/352/351(3) BNS & 5M/6 POCSO ACT थाना मेंहनगर आजमगढ़ बनाम हिमान्शु सिंह s/o अमरनाथ सिंह पता बेनुपुर थाना मेहनगर आजमगढ़ के विरुद्ध पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है।
गिरफ्तारी का विवरण/घटना का अनावरण –
दिनांक 21.01.2025 को प्रभारी निरीक्षक अनुराग कुमार मय हमराह द्वारा मु0अ0सं0 29/2025 धारा 64/352/351(3) BNS & 5M/6 POCSO ACT में वांछित अभियुक्त हिमांशु सिंह पुत्र अमरनाथ सिंह निवासी ग्राम बेनूपुर थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़ को समय 12.00 बजे जिगनी चौराहे से पुलिस हिरासत में लिया ।